26 साल में आठवीं बार बीसलपुर बांध के गेट खोले, इतिहास में पहली बार जुलाई में हुआ ओवरफ्लो

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
bisalpur dam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर और अजमेर की लाइफलाइन बीसलपुर बांध में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण 26 साल के इतिहास में आठवीं बार और जुलाई में पहली बार गेट खोले गए हैं।

राजस्थान में इस बार का मानसून इतना मेहरबान रहा कि 26 साल का रिकॉर्ड टूट गया। जयपुर और अजमेर के लिए जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध के गेट पहली बार जुलाई में खोले गए हैं। यह घटना 26 साल के इतिहास में पहली बार हुई है, जब बांध का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा और गेट खोले गए।

बीसलपुर बांध में भारी बारिश के कारण पानी की आवक इतनी ज्यादा हो गई कि जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। इसके बाद, 24 जुलाई को गेट नंबर 10 को शाम 5 बजे खोल दिया गया। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पहले सायरन बजाकर दी गई, ताकि आसपास के इलाके में लोग सतर्क रहें।

गेट खोलने का यह है आठवां मौका

बीसलपुर बांध के गेट अब तक आठ बार खोले जा चुके हैं। इस बार यह खास इसलिए है, क्योंकि पहली बार जुलाई में गेट खोले गए हैं। इससे पहले, इस बांध के गेट पिछले सालअगस्त महीने में खोले गए थे। पिछले साल भी लगातार दूसरा वर्ष था, जब बांध से पानी छोड़ा गया।

आगे की स्थिति और बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस वजह से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। 27 और 28 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
यह खबर भी देखें...

राजस्थान में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें 22 से 27 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के इन जिलों में हुई जोरदार बारिश, हादसों में गई तीन की जान, 26 से भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान का बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होने के करीब, पहली बार जुलाई में ही गेट खोलने की तैयारी

मौसम की मार, दो की मौत

बीसलपुर बांध से पानी छोड़ने के साथ ही बारिश के कारण कुछ स्थानों पर हादसे हुए। झुंझुनूं जिले में हुई बारिश के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि करौली जिले में पिता-पुत्र बाइक से नदी पार करते वक्त बह गए। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता अभी भी लापता है।

FAQ

  1. 1. बीसलपुर बांध के गेट क्यों खोले गए?
    बीसलपुर बांध के गेट को भारी बारिश और पानी के स्तर के बढ़ने के कारण खोला गया। इस बार पहली बार जुलाई में गेट खोले गए।
  2. 2. बीसलपुर बांध के गेट खोलने का इतिहास क्या है?
    बीसलपुर बांध के गेट अब तक आठ बार खोले गए हैं, और इस बार यह रिकॉर्ड जुलाई में हुआ है।
  3. 3. क्या भारी बारिश के कारण अन्य हादसे भी हुए हैं?
    हां, भारी बारिश के कारण झुंझुनूं और करौली में हादसे हुए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • मौसम विभाग
  • भारी बारिश
  • जलस्तर
  • बीसलपुर बांध
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल