सचिन पायलट पर चल रहे बयानों में अब मदन राठौड़ की एंट्री, बोले-गहलोत आज भी सचिन को समझते हैं नासमझ बच्चा
Ashish Bhardwaj | Apr 28, 2026, 19:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर चल रहे बयानों में अब राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की एंट्री हो गई है। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
News In Short
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गहलोत के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए पायलट का अपमान बताया।
- राठौड़ ने गहलोत के 'पायलट की दोनों टांगें अब कांग्रेस में' बयान को नकारात्मक बताया।
- राठौड़ ने पायलट को भाजपा प्रभारी द्वारा 'बहुरूपिया' बताने का बचाव किया।
- राठौड़ ने कहा, गहलोत द्वारा कहे "नाकारा" और "निकम्मा" शब्द पायलट को हमेशा चुभते रहेंगे।
News In Detail
राठौड़ ने कहा कि गहलोत ने पायलट की सिर्फ 'टांगों' की बात की, पूरे सचिन पायलट की नहीं। इस बयान से यह साफ नजर आता है कि गहलोत के मन में पायलट के लिए 'मैल' अभी भी भरा हुआ है।
पायलट को बच्चा मानने की मानसिकता
'बहरूपिया' शब्द का बचाव
राठौड़ ने याद दिलाया कि जब गहलोत ने पायलट के पिता का अपमान किया था, तो पायलट ने अपने रौद्र रूप को दिखाया था। यही कारण है कि प्रभारी ने उन्हें 'बहरूपिया' कहा था, जो उनके विविध व्यक्तित्व को दर्शाता है।
नाकारा-निकम्मा शब्द की चुभन
पायलट बोल- मिलेंगे तो पूछूंगा इतना विशेष प्रेम क्यों
उन्होंने कड़े लहजे में कहा, राजनीति व्यक्तिगत आक्षेपों के बजाय सैद्धांतिक, वैचारिक और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए। जो नेता केवल मुद्दों और विचारधारा की बात करते हैं, वही लंबे समय तक जनता के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं।"
विवाद की जड़ में 'बहुरूपिया' वाला बयान
भाजपा प्रभारी ने पायलट को बहुरूपिया संबोधित करते हुए विवादित बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी कहां, किसी को पता नहीं। अग्रवाल ने कहा कि टोंक असल में भाजपा का मजबूत गढ़ है और आने वाले चुनावों में पार्टी जिले की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।
गहलोत का बयान, अब सचिन भाजपा के बहकावे में नहीं
गहलोत ने कहा, अब सचिन समझ भी गए हैं और संभल भी गए हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि एक बार गलती करने का क्या परिणाम होता है।
उन्होंने अग्रवाल के एक टांग वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में ही हैं और वे पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार
शेखावत ने आगे कहा कि सचिन पायलट तो उस समय मात्र एक मोहरा थे। उन्होंने दावा किया कि गहलोत आज भी पायलट को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वे अपने स्वयं के राजनीतिक उद्देश्यों को साध सकें और अपनी बयानबाजी जारी रख सकें।
मानेसर कांड कांग्रेस का पुराना घाव
भले ही आज कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में 'एकजुटता' का दावा कर रहा हो, लेकिन भाजपा बार-बार मानेसर की याद दिलाकर कांग्रेस की आंतरिक कलह को कुरेदने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।\
ये भी पढे़:-
सेंचुरी में कैसे चल रहा फाइव स्टार होटल, न वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस और न ही पर्यावरण पर किया खर्च
मुख्य सचिव क्यों आए विपक्ष के निशाने पर, कांग्रेस ने कहा - पद की गरिमा से समझौता
आसाराम ने जेल जाने से बचने के लिए फिर लगाई हाई कोर्ट में गुहार, अंतरिम जमानत हो रही कल खत्म
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari