ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर CAG ने राजस्थान सरकार से मांगा अगले 10 साल का रोडमैप

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (78)
Photograph: (the sootr)

CAG ने राजस्थान सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत अगले 10 वर्षों का वित्तीय रोडमैप प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट में पेंशन भुगतान का अनुमानित बोझ, राजस्व बनाम खर्च, और वित्तीय संतुलन पर सवाल उठाए गए हैं।

News In Short

  • CAG ने राजस्थान सरकार से OPS के लिए 10 साल का वित्तीय रोडमैप मांगा।
  • सरकार को OPS का बोझ और राजस्व-खर्च का संतुलन स्पष्ट करने का निर्देश।
  • 15 जून तक राजस्थान सरकार को CAG के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी रिपोर्ट।
  • CAG की रिपोर्ट का आधार FRBM एक्ट की अनुपालना का भी है।
  • राजस्थान में OPS लागू होने के बाद पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर चर्चा तेज।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। लेकिन इस बार यह चर्चा चुनावी गलियारों में नहीं, बल्कि सरकारी फाइलों और आर्थिक आंकड़ों के बीच छिड़ी है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर राजस्थान सरकार को एक नोटिस जारी कर अगले 10 वर्षों का वित्तीय रोडमैप मांगा है।

CAG का सवाल

CAG ने शनिवार को जारी इस नोटिस में राजस्थान सरकार से स्पष्ट पूछा है कि OPS लागू होने के बाद अगले एक दशक में राज्य के बजट पर कितना बोझ पड़ेगा। रिपोर्ट में सरकार को तीन मुख्य बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी:

अनुमानित बोझ: अगले 10 सालों में पेंशन भुगतान के लिए कितनी अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी?

राजस्व बनाम खर्च: क्या राज्य की मौजूदा आय इस भारी-भरकम खर्च को वहन करने में सक्षम है?

वित्तीय संतुलन: पेंशन का बढ़ता बोझ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास पर कितना नकारात्मक प्रभाव डाल रहा?

FRBM एक्ट के अनुरूप राजकोषीय अनुशासन लाना

यह नोटिस कोई साधारण पूछताछ नहीं है, बल्कि वित्तीय जिम्मेदारी एवं बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBM Act) के तहत की गई एक कार्रवाई है। क्योंकि FRBM कानून राज्यों के लिए एक वित्तीय लक्ष्मण रेखा की तरह है। यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी राज्य अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करे और कर्ज के दलदल में न फंसे।

इसे संसद में अगस्त 2003 में पारित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य राजकोषीय अनुशासन लाना और सार्वजनिक वित्त के प्रबंधन को बेहतर बनाना है।

15 जून की डेडलाइन

CAG ने इस विस्तृत रिपोर्ट को जमा करने के लिए 15 जून तक का समय दिया है। सरकार को अब अपनी आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि रिपोर्ट में वित्तीय असंतुलन की पुष्टि होती है, तो राज्य के लिए केंद्र से मिलने वाली मदद और कर्ज लेने की सीमा पर भी असर पड़ सकता है।

क्यों छिड़ी है ह बहस?

गौरतलब है कि साल 2022 में राजस्थान ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं जब तत्कालीन सरकार ने NPS को हटाकर वापस OPS लागू कर दिया था। तब से ही अर्थशास्त्रियों के बीच दो गुट बन गए थे - एक जो इसे कर्मचारियों का हक मान रहे थे और दूसरे जो इसे भविष्य की पीढ़ी पर आर्थिक बोझ करार दे रहे थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि राजस्थान का खजाना OPS को चलाने में सक्षम है या नहीं।

ये भी पढ़ें:-

राजू ठेहट हत्याकांड, ट्रायल में देरी के चलते आरोपी सरजीत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से पहले पुलिस ने किया छात्रों को नजरबंद, हंगामे के है आसार

जयपुर नगर निगम में 1 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे, कुछ वार्डो में मतदाता की संख्या 5 हजार से भी काम

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में आया ₹41.67 करोड़ का चढ़ावा, टूट गए दान के सभी पुराने रिकॉर्ड

Tags:
  • ओल्ड पेंशन स्कीम
  • राजस्थान सरकार
  • CAG की रिपोर्ट
  • CAG
  • नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • ops
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर