मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से खाली, नियुक्ति प्रक्रिया का हो रहा इंतजार

Mukesh Sharma | Jun 12, 2026, 19:35 IST
Share
मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से खाली
मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से खाली

राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से रिक्त है। चयन समिति की बैठक के बाद ही इस महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति होगी। अब तक कमेटी की बैठक की तारीख ही तय नहीं हो पाई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से चल रहा खाली।
  • चयन कमेटी करेगी नाम फाइनल, बैठक की तारीख अभी तय नहीं।
  • दावेदारों की कतार में कई पूर्व IAS और IPS अधिकारी दौड़ में।
  • भाजपा संगठन की भूमिका होगी अहम, अजेय कुमार के आने से नियुक्तियों में आएगी तेजी।
राजस्थान में राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त का पद एक महीने से रिक्त चल रहा है। यह पद मोहनलाल लाठर का कार्यकाल 9 मई को समाप्त होने के बाद से खाली है। सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त के लिए आवेदन मांग लिए हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरु ही नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार 25 से अधिक आवेदन आए हैं।

सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त या सूचना आयुक्त की नियुक्ति मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की कमेटी करती है। कमेटी में प्राप्त आवेदनों को रखा जाता है। विचार-विमर्श के बाद कमेटी नाम फाइनल करती है।

नहीं बन सकते साहू

राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पूर्व डीजीपी यूआर सा​हू के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जाने की खबरें हैं। उनका 19 जून को कार्यकाल खत्म हो रहा है।

नियमों को देखा जाए तो साहू मुख्य सूचना आयुक्त नहीं बन सकते हैं। वजह है कि संविधान के अनुच्छेद-319 के तहत आरपीएससी और यूपीएससी के चेयरमैन व सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार में दूसरा रोजगार लेना प्रतिबंधित है। आरपीएससी चेयरमैन व सदस्य यूपीएससी व अन्य राज्य के लोक सेवा आयोग में चेयरमैन या सदस्य ही बन सकते हैं।

एक और पूर्व डीजीपी लाइन में

जानकारी के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त की दौड़ में राजस्थान के पूर्व डीजीपी डॉ.रवि मेहरड़ा भी प्रबल दावेदार हैं। इनके अलावा कई अन्य पूर्व आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों ने आवेदन किए हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त हो या सूचना आयुक्त वही बनेगा जिसे आरएसएस की हरी झंडी मिलेगी।

अब आएगी नियुक्तियों में तेजी

भाजपा सूत्रों के अनुसार राज्य में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियां रुकी हुई हैं। करीब ढ़ाई साल से रिक्त चल रहे भाजपा के संगठन महामंत्री के पद पर हाल ही में अजेय कुमार की नियुक्ति हुई है। भाजपा संगठन में यह पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली होता है।

इस पद पर आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक की ही नियुक्ति होती है। भाजपा सरकार के नीतिगत मुद्दों पर संघ की पकड़ बनाए रखने और विभिन्न प्रशासनिक संस्थाओं में आरएसएस विचारधारा के व्यक्तियों को नियुक्ति करवाने में इस पद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार राजस्थान भाजपा में अजेय कुमार की नियुक्ति होने के बाद अब सभी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां तेजी से होंगी।

अभी गुप्ता संभाल रहे हैं कार्यभार

राजस्थान राज्य सूचना आयोग में फिलहाल मुख्य सूचना आयुक्त का पद रिक्त है। सूचना आयुक्त सुरेश गुप्ता के पास मुख्य सूचना आयुक्त का चार्ज है।

आयोग में गुप्ता के अतिरिक्त महेद्र कुमार पारख,सुनील शर्मा तथा टीकाराम शर्मा सूचना आयुक्त के तौर पर नियु​क्त हैं। मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों का कार्यकाल तीन साल या 65 साल की उम्र में से जो भी पहले हो, तक के लिए होता है।

FAQ

  1. राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त कौन हैं?
    राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त का पद 9 मई से रिक्त है। यह पद एमएल लाठर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली है।
  2. राजस्थान में नया मुख्य सूचना आयुक्त कब तक बनेगा?
    नए मुख्य सूचना आयुक्त के लिए राजस्थान सरकार ने आवेदन मांग लिए हैं। लेकिन, अभी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
  3. मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया क्या है?
    राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त या सूचना आयुक्त की नियुक्ति मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की कमेटी करती है। कमेटी में प्राप्त आवेदनों को रखा जाता है। विचार-विमर्श के बाद कमेटी नाम फाइनल करती है।

ये भी पढ़ें:-

RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

SMS अस्पताल में विरोध प्रदर्शन, संविदा नर्सिंगकर्मी की मौत से हालात तनावपूर्ण

राजस्थान SET 2026 की पात्रता, फीस और परीक्षा पैटर्न, सब कुछ यहां जानें

मांड गायिका गवरी देवी का निधन, अंतिम समय तक रहीं सक्रिय

Tags:
  • राज्य सूचना आयोग
  • मुख्य सूचना आयुक्त
  • मोहनलाल लाठर
  • यूआर सा​हू
  • सूचना आयुक्त सुरेश गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा