मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीत को बताया ऐतिहासिक, झालमुड़ी के साथ मनाया विजय उत्सव

Jageshwar prasad | May 04, 2026, 18:18 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T181346.526
Photograph: (the sootr)

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत का जश्न राजस्थान में अलग अंदाज में मनाया गया। जयपुर में पार्टी प्रदेश कार्यालय में झालमुड़ी स्टॉल लगाई गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के नेताओं ने झालमुड़ी का स्वाद लेते इस जीत को सेलिब्रेट किया।

News In Short

  • पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर राजस्थान भाजपा ने जश्न मनाया।
  • सीएम भजनलाल शर्मा ने इस सफलता का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया।
  • जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की जनता ने कुशासन को नकार दिया है।

News In Detail

Jaipur: पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर राजस्थान में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस जीत को विकसित भारत के संकल्प की जीत करार दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देश की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इस जनादेश को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व पर जनता के अटूट भरोसे की मुहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से नकारते हुए सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को चुना है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व की भी सराहना की।

ममता शासन पर तीखा प्रहार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बंगाल के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां की जनता तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन, वसूली और तुष्टिकरण की राजनीति से त्रस्त थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी, जिसे वहां की जनता ने वोट की चोट से जवाब दिया है। राठौड़ ने विश्वास जताया कि अब बंगाल में भाजपा के सुशासन का नया सूरज उगेगा।

पार्टी कार्यालय में खाई झालमुड़ी

इस राजनीतिक जीत का सबसे दिलचस्प नजारा भाजपा पार्टी कार्यालय पर देखने को मिला। यहां जीत का जश्न मनाने के लिए बाकायदा एक झालमुड़ी स्टॉल लगाया गया था। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री स्वयं स्टॉल पर खड़े होकर झालमुंडी बनवाते और उसका लुत्फ उठाते नजर आए। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें:-

परीक्षा के डर से छात्र ने रची दी खुद के अपहरण की साजिश, AI से बनाया फर्जी वीडियो

RTE लॉटरी के 50 दिन बाद भी 1.90 लाख बच्चे प्रवेश से वंचित, एडमिशन के लिए भटक रहे अभिभावक

बंगाल में खिला कमल तो भूपेंद्र का बढ़ा कद, असम में हाथ खाली रहने से जितेंद्र को लगा झटका, एक शहर की दो कहानी

एसआई भर्ती -2021: सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से हाथ लगी निराशा, रद्द का हाई कोर्ट आदेश बरकरार

Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान भाजपा
  • पश्चिम बंगाल
  • असम
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं