सिजेरियन प्रसव को लेकर CS की नाराजगी, अन्य 6 अस्पताल क्यों नहीं दे रहे सुविधा?
Jageshwar prasad | Sept 05, 2026, 17:52 IST
जोधपुर स्वास्थ्य समीक्षा में भड़के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास।
जोधपुर में राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई कि 5 जिला अस्पतालों और 1 सैटेलाइट अस्पताल में सुविधाएं होते हुए भी सिजेरियन प्रसव नहीं हो रहे। उन्होंने निचले अस्पतालों में सिजेरियन शुरू करने के निर्देश दिए।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर स्वास्थ्य समीक्षा में भड़के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास।
- अन्य 6 अस्पतालों में सुविधाएं फिर भी उम्मेद-MDM पर ही क्यों लोड?
- 6 अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद, फिर भी उम्मेद पर क्यों भेजे जाते मरीज?
- सैटेलाइट अस्पतालों में तत्काल सिजेरियन शुरू करने के सख्त निर्देश।
- लेकिन 24 घंटे एनेस्थेटिस्ट और नर्सिंग स्टाफ बिना कैसे सफल होगी योजना?
उन्होंनेपूछा किजोधपुर में जब 6 अन्य अस्पतालों में सुविधाएं मौजूद हैं, तो उम्मेद और एमडीएम पर प्रसव का बोझ क्यों बढ़ रहा है? उन्होंने निचले अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि इसमें 24 घंटे स्टाफ की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।
बड़े अस्पतालों पर बढ़ रहा बोझ
उन्होंने सवाल उठाया कि जब निचले स्तर के 6 अस्पतालों में बुनियादी ढांचा और विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं, तो मरीजों को छोटे-मोटे कारणों पर हायर सेंटर क्यों भेजा जा रहा है?
मुख्य सचिव के निर्देश
- स्थानीय स्तर पर प्रसव: जिला अस्पताल प्रताप नगर, मंडोर, महिला बाग और सैटेलाइट अस्पताल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सिजेरियन डिलीवरी शुरू कराई जाए।
- अस्पतालों का अपग्रेडेशन: जिला और सैटेलाइट अस्पतालों को तत्काल अपडेट किया जाए ताकि गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके।
- रेफरल व्यवस्था में सुधार: उम्मेद और एमडीएम अस्पताल में केवल उन्हीं गंभीर प्रसूताओं को भेजा जाए जिन्हें टर्शरी केयर की वास्तविक जरूरत है।
24 घंटे स्टाफ की बड़ी चुनौती
यदि सरकार इन जिला व सैटेलाइट अस्पतालों में 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करती है, तभी बड़े अस्पतालों का लोड कम होगा और आम जनता को वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें:-
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर
क्या मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिलेगा सेवा विस्तार या नए चेहरे पर लगेगा दांव?
वी. श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला, सुधांश पंत हुए रिलीव, राजस्थान को बताया कर्मभूमि
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar