कोटा में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लापरवाही से अब तक 4 प्रसूताओं की मौत

Jageshwar prasad | May 11, 2026, 12:55 IST
Share
Ashish Bhardwaj (42)
Photograph: (the sootr)

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्वाचन क्षेत्र कोटा में सरकारी अस्पताल घोर अव्यवस्थाओं से घिरे हुए हैं। एक और प्रसूता की मौत हो गई। अब तक कुल प्रसूताएं दम तोड़ चुकी हैं।

News In Short

  • कोटा में सरकारी अस्पताल घोर अव्यवस्थाओं से घिरे।
  • लापरवाही से एक और प्रसूता ने देर रात दम तोड़ा।
  • अस्पताल की लापरवाही से तक चार प्रसूताओं की हो चुकी हैं मौत।
  • सभी मौतें अस्पताल की आॅपरेशन थिएटर में फैले संक्रमण से हुई।
  • गंभीर रोगियों को भी अस्पताल में नहीं मिल पा रहा वेंटिलेटर।

News In Detail

Kota: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्वाचन क्षेत्र कोटा में मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में
लापरवाही का सिलसिला जारी है। चिकित्सा प्रशासन की लापरवाही और संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटों में दो और प्रसूताओं की मौत हो गई। अब तक कुल चार प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

किडनी संक्रमण और वेंटिलेटर की कमी बनी काल

​इन मौतों का प्राथमिक कारण किडनी संक्रमण बताया जा रहा है। रविवार देर रात चौथी प्रसूता पिंकी महावर (26) ने दम तोड़ दिया। पिंकी को सिजेरियन डिलीवरी के बाद जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई। संक्रमण इतना फैल चुका था कि उन्हें वेंटिलेटर की सख्त आवश्यकता थी, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा प्रबंध न होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

​पिंकी से पहले शनिवार को पायल और ज्योति नाम की दो अन्य महिलाओं की भी मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह एक और प्रसूता प्रिया महावर ने भी दम तोड़ दिया। प्रिया की मौत के पीछे का कारण हार्ट बीट का अचानक 200 से अधिक हो जाना (टैचीकार्डिया) बताया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल में भर्ती चार अन्य प्रसूताओं की स्थिति भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जो आईसीयू में वेंटिलेटर पर जीवन और मौत की जंग लड़ रही हैं।

​गायब होते दस्तावेज

​इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद चिकित्सा प्रशासन का रवैया संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पर है। जब मीडिया और परिजनों ने इस संबंध में जवाब मांगा तो जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे रहे। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद ओटी (ऑपरेशन थिएटर) और वार्ड का ड्यूटी रजिस्टर तक गायब कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार उच्च अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में मीडिया से कोई बात न करें। प्रशासन की यह चुप्पी कई गहरे राज़ और अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश की ओर इशारा कर रही है।

​क्या अस्पतालों में फैल रहा है संक्रमण?

लगातार हो रही इन मौतों ने सिजेरियन ऑपरेशन (C-Section) की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अस्पताल के ओटी या वार्ड में कोई गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है, जो प्रसूताओं को अपनी चपेट में ले रहा है।

डर का आलम यह है कि सरकारी अस्पतालों में अब सिजेरियन ऑपरेशन टालने की कोशिश की जा रही है और नई प्रसूताओं को भर्ती करने से इनकार किया जा रहा है। रामपुरा सैटेलाइट अस्पताल जैसे केंद्रों ने भी प्रसूताओं को भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत

​कोटा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की खबरें आ रही हैं। पाली जिले में 108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली होने के कारण 20 वर्षीय युवक सावन कुमार की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण सावन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यह घटना दिखाती है कि केवल अस्पतालों के भीतर ही नहीं, बल्कि आपातकालीन परिवहन सेवाओं का ढांचा भी पूरी तरह चरमरा गया है।

​सरकार की कार्रवाई का आश्वासन

​इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है। प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा शिक्षा) आईएएस गायत्री राठौड़ ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी, चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-

NEET 2026: 30 हजार में बिका गैस पेपर; केरल से सीकर तक जुड़ा नेटवर्क

दुर्लभ कैरेकल कैट को बचाने की अनूठी पहल; जैसलमेर में बनेगा प्रदेश का पहला 'गोट बैंक'

पूर्व RPSC मेंबर कटारा चौथी बार गिरफ्तार; 60 लाख में बेचा था कृषि विज्ञान व्याख्याता का पेपर

जिला प्रमुख को नहीं मिली कुर्सी, मीटिंग हॉल से किया बाहर, केंद्रीय मंत्री के पहुंचते ही बदले हालात

Tags:
  • ओम बिरला
  • मेडिकल कॉलेज
  • किडनी संक्रमण
  • संक्रमण
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
  • जेके लोन हॉस्पिटल
  • आईएएस गायत्री राठौड़
  • सिजेरियन ऑपरेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा