कांग्रेस का बीकानेर में प्रदर्शन, डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को बताया महा निकम्मा

Mukesh Sharma | Jun 30, 2026, 21:21 IST
Share
डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को बताया 'महा निकम्मा'
डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को बताया 'महा निकम्मा'

राजस्थान में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को महा निकम्मा बताया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बीकानेर में प्रसूताओं की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा व जूली शामिल।
  • कांग्रेस नेता डोटासरा का शिक्षा मंत्री पर हमला, बताया महा निकम्मा।
  • जूली ने कहा कि अस्पताल से इलाज की जगह निकल रही हैं मरीजों की अर्थियां।
  • कांग्रेस नेता बोले-ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से खरीदी जा रही महंगी दवाइयां और उपकरण।
राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर हमला किया है। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री कहते हैं कि जो सरकारी टीचर अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा रहा है, वो निकम्मा है।

मैं कहता हूं जो शिक्षा मंत्री अपने पोते को प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा रहा है, वो महानिकम्मा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराबीकानेर में पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के विरोध में मंगलवार को हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बोल रहे थे। बता दें कि डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है।

इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर एसीबी की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर भी सवाल उठाया। डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री को साफ करना चाहिए कि उनके साथ हर वक्त रहने वाला व्यक्ति 2 करोड़ 44 लाख रुपए के साथ पकड़ा जाता है तो इसका क्या कारण है।

जूली बोले - अस्पताल से निकल रही अर्थी

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अस्पताल वह जगह है, जहां लोग जान बचाने आते हैं। लेकिन वहां से अर्थी निकल रही हैं। बच्चे स्कूल जाते हैं, बिल्डिंग गिर जाती है।

यमुना समझौते में केवल चार महीने पानी मिलेगा। हरियाणा का कोटा पूरा होने के बाद राजस्थान को पानी मिलेगा। इसमें 33 हजार करोड़ रुपए लगेंगे। राजस्थान में शासन नहीं बल्कि संवेदनहीनता का सर्कस चल रहा है।

मेघवाल के संबोधन में नारेबाजी

सभा के दौरान पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के संबोधन के समय रामेश्वर डूडी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

मंच पर मौजूद डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा भी किया, लेकिन पूरे संबोधन के दौरान डूडी अमर रहें के नारे गूंजते रहे।

कल्ला बोले - ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी

पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदी गईं हैं। लापरवाही के कारण पीबीएम अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीयू के लिए 17 करोड़ रुपए खर्च कर 1500 मल्टीपैरा मॉनिटर खरीदे गए। बाजार में 77 हजार रुपए कीमत वाले मॉनिटर एक-एक लाख रुपए में खरीदे गए। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे।

कलेक्ट्रेट परिसर बना छावनी, पुलिस फोर्स रही तैनात

प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग के साथ वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़ने वाली मशीन भी लगाई गई थी।

प्रदर्शन में डोटासरा, टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बीडी कल्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल नहीं हुए।

प्रतिनिधिमंडल में बिशनाराम सियाग, डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी और मदन गोपाल मेघवाल शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े:-

डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी

दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी

गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार

क्या राहुल की तारीफ से डोटासरा-जूली युग की हो रही शुरुआत, जानिए पुष्कर शिविर का पूरा संदेश

Tags:
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • बीडी कल्ला
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • पीबीएम हॉस्पिटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती