डोटासरा का आरोप, RSS के निर्देश पर सरकार ओबीसी आरक्षण को सीमित कर रही
Mukesh Sharma | Aug 08, 2026, 16:19 IST
डोटासरा का OBC आरक्षण पर बड़ा आरोप
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर RSS के इशारे पर OBC आरक्षण 21% से घटाकर 5% करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को आरक्षण देने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- आरएसएस के इशारे पर ओबीसी आरक्षण सीमित करने का आरोप।
- 21% आरक्षण घटाकर 5% करने की रिपोर्ट पर उठाए सवाल।
- आबादी के अनुपात में SC-ST आरक्षण बढ़ाने की मांग।
- नीतियां न बदलने पर सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी।
डोटासरा का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के निर्देश पर सरकार एक साजिश के तहत OBC आरक्षण को सीमित करने का प्रयास कर रही है। डोटासरा ने आरक्षण पर लगी अधिकतम सीमा को हटाने और सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी देने की मांग की है।
OBC आरक्षण में कटौती पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में OBC वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है, फिर भी उनके अधिकारों को छीना जा रहा है।
उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आयोग ने OBC आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की सिफारिश की है, तो राजस्थान में इसे घटाया क्यों जा रहा है?
X post of Govind singh Dotasara
SC और ST वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा की मांग
उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय का अर्थ किसी एक वर्ग का हक छीनकर दूसरे को देना नहीं है। बल्कि सरकार को सभी वर्गों के संविधानिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी
ये भी पढ़ें:-
कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी, डोटासरा के बयान पर संदीप चौधरी का तंज
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई
ब्रांडिंग मुबारक! डोटासरा का गहलोत पर करारा तंज, गुटबाजी फिर से उभरी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava