डोटासरा का बड़ा आरोप, टिकट के लिए अफसरों से फीडबैक ले रही भाजपा
Ashish Bhardwaj | Updated:
गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा टिकट तय करने के लिए एसडीएम से गोपनीय फीडबैक ले रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से फीडबैक लेना दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- डोटासरा का आरोप, भाजपा दावेदारों का फीडबैक अधिकारी ले रहे।
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ब्यूरोक्रेसी के इस्तेमाल पर उठाए सवाल।
- डोटासरा बोले, टिकट चयन संगठन और कार्यकर्ताओं से होना चाहिए।
- कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए 36 हजार से ज्यादा आवेदन मिलने का दावा किया।
- भाजपा और सीएमओ की ओर से आरोपों पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई।
SDM से फीडबैक लेने का आरोप
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा करने की बजाय अफसरों के जरिए टिकट के दावेदारों का फीडबैक ले रही है। #Dotasara #rajasthan pic.twitter.com/Bt6pKzN4yZ
— test test (@TestT12452) August 26, 2026
भरोसा नहीं तो यह संगठन की कमजोरी
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं कर रही और अधिकारियों से पूछ रही है कि कौन जीतने वाला दावेदार है, तो यह संगठन की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। डोटासरा ने साफ कहा कि अगर अधिकारियों के फीडबैक को शामिल किया गया, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
हमेशा कार्यकर्ताओं से तय होते हैं टिकट
उन्होंने दावा किया, "हम 5 साल सरकार में रहे, लेकिन एक भी दिन मुख्यमंत्री ने यह नहीं कहा कि अधिकारियों से फीडबैक लेकर टिकट तय करो।" डोटासरा के मुताबिक जिला और प्रदेश कांग्रेस मिलकर फीडबैक लेते हैं और टिकट वितरण हमेशा संगठन का विषय रहा है।
कांग्रेस ने 6 महीने पहले शुरू की तैयारी
उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर दो-ढाई साल पहले ही कोऑर्डिनेटर लगाए गए थे और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनाई गई है। प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी जिलों में जाकर बैठकें ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं-नेताओं से राय ली जा रही है।
36 हजार से ज्यादा आवेदन, युवाओं में उत्साह
उनके मुताबिक कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को मौका देगी, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं, जनता में पकड़ रखते हैं और संगठन के साथ काम कर रहे हैं। सभी पक्षों की सहमति और फीडबैक से मजबूत प्रत्याशी चुने जाने की बात भी उन्होंने कही।
डोटासरा का दावा- कांग्रेस के पक्ष में माहौल
आगे क्या
निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान निकाय चुनाव नामांकन कल से, उम्मीदवारों के पास बस 3 दिन, जानें शेड्यूल
राजस्थान में राम मंदिर दान चोरी जैसा मामला आया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव , एसएमएस के आईसीयू में भर्ती
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi