प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन : उमड़ी भीड़ में गहलोत और पायलट गुट के नेता भी हुए शामिल

Gyan Chand Patni | Oct 01, 2025, 20:28 IST
Share
govind dotasra
govind dotasra

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर गहलोत और पायलट गुट के नेताओं की उपस्थिति से शक्ति प्रदर्शन का संकेत मिला। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक ताकत दिखाई, लेकिन अंदरूनी विवाद भी स्पष्ट हो गए।

Jaipur. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए डोटासरा को जन्मदिन की बधाई दी जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित दोनों के कई समर्थक व्यक्तिगत रुप से बधाई देने पहुंचे। खास बात यह रही कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी बधाई देने दिल्ली से आए।

भीड़ का एक कारण यह भी

डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर जुटी भीड़ का बड़ा कारण जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को बताया जा रहा है। पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिलों के केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। यह पर्यवेक्षक जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों के लिए तीन—तीन नामों का पैनल बनाएंगे और इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

ये खबरें भी पढ़ें

आर्थिक अपराधों की राजधानी बना राजस्थान, देश में पहले स्थान पर, हत्या के मामलों में पांचवे पायदान पर

महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत

डोटासरा कैंप ने अपने नेता के जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर जता दिया है कि वह भी अब राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक केंद्र बन चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार इस अवसर पर जिलों में रक्तदान शिविर,कुष्ठ आश्रम और अस्पतालों में फल वितरण जैसे काम भी किए गए। दूरदराज से आए कार्यकर्ता ढोल धुन पर नाचते गाते कांग्रेस वॉर रूम तक बाहर पहुंचे तो अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता भी लोक कलाकारों के साथ नृत्य करते आए।

गहलोत और पायलट गुट के नेता भी पहुंचे

डोटासरा केा जन्मदिन की बधाई देने वालों में 23 विधायक और पांच सांसद भी पहुंचे थे। इनके अतिरिक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक और बोर्ड व निगम के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य शामिल थे। उन्होंने जन्मदिन पर गोविंद सिंह डोटासरा को दी बधाई।

डोटासरा को बधाई देने वालों में गहलोत और पायलट गुट के नेताओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति थी। इससे अनुमान है कि दोनों ही नेता अपने—अपने कारणों से डोटासरा को महत्व दे रहे हैं। गहलोत अभी प्रदेश कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं चाहते तो पायलट को भी बदलाव की कोई ​जल्दी नहीं है।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान विशेष रुप से राहुल गांधी चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान पुन: सचिन पायलट को ही सौंप दी जाए। लेकिन गहलोत किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि प्रदेश कांग्रेस की कमान पायलट या हरीश चौधरी को मिले। उधर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जल्दी में नहीं हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि अंतत: प्रदेश की कमान पुन: उन्हें ही मिलने वाली है। इसलिए पहले ज्यादा से ज्यादा जिलों में अपने समर्थकों को जिला अध्यक्ष बनवा लिया जाए।

स्टेच्यू सर्कल तक चारों ओर लगा जाम

कांग्रेस वॉर रुम सी-स्कीम में अस्पताल रोड पर एसएमएस अस्पताल के सामने स्थित है। जन्मदिन समारोह के लिए बाहर ही स्टेज बनाया गया था और यहीं डोटासरा बधाई स्वीकार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ ही वाहनों के भारी जमावड़े के कारण स्टेच्यू ​सर्कल से लेकर और रामसिंह रोड तक जाम की स्थिति बन गई और पुलिस यातायात सुचारु करने में जुटी रही। इस दौरान संसारचंद्र रोड स्थित पीसीसी मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन को भी सजाया गया। मुख्यालय में ही युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सतवीर आलोरिया ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था।

dotasara 3
dotasara 3


ये खबरें भी पढ़ें

आर्थिक अपराधों की राजधानी बना राजस्थान, देश में पहले स्थान पर, हत्या के मामलों में पांचवे पायदान पर

महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

गहलोत ने जन्मदिन की बधाई के जरिए साधा निशाना पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डोटसरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पायलट गुट की वर्ष 2020 में हुई असफल बगावत पर भी निशाना साधा। गहलोत ने लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजस्थान के शिक्षा मंत्री रहे गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण समय में आपने कमान संभाली और जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। शुभकामनाएं हैं कि आप इसी ऊर्जा के साथ आगे कार्य करते रहें।
Tags:
  • अशोक गहलोत
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट
  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • जन्मदिन पर गोविंद सिंह डोटासरा को दी बधाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच