विधायक से तकरार के बाद EO को किया सस्पेंड, समीक्षा बैठक में हुई थी नोकझोंक
Ashish Bhardwaj | Jun 13, 2026, 14:09 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत से तीखी नोकझोंक के बाद नगर पालिका EO अनीता कुशवाह को सस्पेंड कर दिया गया है। टेंडर अनियमितता और सफाई व्यवस्था को लेकर यह नोकझोंक हुई थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- भरतपुर के बयाना में नगर पालिका EO अनीता कुशवाह को सस्पेंड किया गया।
- विधायक ऋतु बनावत ने टेंडर अनियमितता और सफाई व्यवस्था पर लगाए थे गंभीर आरोप।
- समीक्षा बैठक में विधायक और EO के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई थी।
- सीएम को लिखे पत्र में एक फर्म को बार-बार ठेका देने की शिकायत की गई थी।
- स्वायत्त शासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड आदेश जारी किया।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अनीता कुशवाह को सस्पेंड कर दिया गया है। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत से बैठक में तीखी नोकझोंक हुई थी। विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर टेंडर अनियमितता और बदहाल सफाई की शिकायत की थी। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश पर ईओ को निलंबित किया गया। सस्पेंड ऐसे समय हुआ जब विधायक लगातार पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही थीं।
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में आयोजित एक सरकारी बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब नगर पालिका की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) और स्थानीय निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक के दौरान दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना का वीडियो… pic.twitter.com/dnuFFsDBJc
— TheSootr (@TheSootr) June 13, 2026
विधायक ने सीएम को लिखी चिट्ठी
विधायक का कहना था कि कुछ निविदाएं नियमों की अनदेखी कर जारी की गईं। एक विशेष फर्म को बार-बार काम दिया जा रहा था। पत्र में यह भी कहा गया कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है।
बैठक में भड़क उठा विवाद
इस पर ईओ अनीता कुशवाह नाराज हो गईं। देखते-देखते विधायक और ईओ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। माहौल काफी तल्ख हो गया। बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सीओ को किया निलंबित
सरकार ने की कड़ी कार्रवाई
कौन हैं विधायक ऋतु बनावत
टेंडर में क्या थी गड़बड़ी
FAQ
- बयाना नगर पालिका की EO को क्यों सस्पेंड किया गया?
विधायक ऋतु बनावत से समीक्षा बैठक में तीखी नोकझोंक हुई थी। विधायक ने सीएम को टेंडर अनियमितता की शिकायत भी की थी। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने EO अनीता कुशवाह को निलंबित किया। - बयाना नगर पालिका में किस तरह की अनियमितता के आरोप हैं?
आरोप है कि सफाई और अन्य कार्यों के टेंडर नियमों की अनदेखी कर एक ही फर्म को दिए जा रहे थे। निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। विधायक ने इसकी विभागीय जांच की मांग की थी। - विधायक ऋतु बनावत और EO के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ?
ईओ के भतीजे ने अधिकारियों की बैठक में बीच में टिप्पणी की। विधायक ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद ईओ और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई।
ये खबर भी पढे़:-
कबड्डी खिलाड़ी का किया अपहरण, फिर कर दी हत्या, सड़क किनारे मिला शव
12वीं में 90% से ज्यादा अंक, इनाम में मिली अहमदाबाद से बेंगलुरु की उड़ान
छोटे से गांव से UPSC रैंक 62 तक का सफर, आईएएस जोगाराम की कहानी
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel