2 टीचरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर की 12 साल सरकारी नौकरी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के झालावाड़ में 12 साल से फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है।
News In Short
- राजस्थान में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिए सरकारी नौकरी पाने का खुलासा हुआ।
- झलावाड़ पुलिस ने 12 साल से वरिष्ठ अध्यापक बनेसिंह को गिरफ्तार किया।
- मेडिकल जांच में दिव्यांगता 6 प्रतिशत पाई गई, जबकि नियम अनुसार 40 प्रतिशत होना चाहिए।
- मामले का दूसरा आरोपी योगेश कुमार फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है।
- पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य गिरफ्तारियों की संभावना है।
News In Detail
यह खुलासा ऐसे समय हुआ जब पुलिस को लंबे समय से गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोग फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवाओं में नौकरी हासिल कर रहे हैं।
मेडिकल जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा
नियमों के अनुसार दिव्यांगता आरक्षण पाने के लिए व्यक्ति की दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। लेकिन मेडिकल बोर्ड ने पाया कि बकानी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक बनेसिंह की दिव्यांगता केवल 6 प्रतिशत थी। वहीं, दूसरे आरोपी शिक्षक योगेश कुमार की दिव्यांगता शून्य प्रतिशत पाई गई। इससे स्पष्ट हो गया कि दोनों ने सरकारी सिस्टम को धोखा देकर नौकरी हासिल की थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुख्य आरोपी बनेसिंह को 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मामले का दूसरा आरोपी योगेश कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश (Raids) दे रही हैं ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।
जालसाजी के नेटवर्क की गहन जांच
ये खबर भी पढे़:-
प्रशासनिक व्यवस्था को नई ताकत, 7 ट्रेनी IAS अधिकारी बने सहायक कलेक्टर
मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई
अरावली का 500 मीटर लूपहोल, 11000 पहाड़ियों के बचाव में आई सुप्रीम कोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari