नामी दवाओं की डुप्लीकेट पैकिंग, बिना बिल खरीदी, 3 राज्यों में फैला नेटवर्क

Jageshwar prasad | Jul 23, 2026, 12:25 IST
Share
उत्तर प्रदेश में नकली दवा रैकेट का खुलासा, अलवर के भूपेंद्र शर्मा का नाम सामने
उत्तर प्रदेश में नकली दवा रैकेट का खुलासा, अलवर के भूपेंद्र शर्मा का नाम सामने

उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपए के नकली एलोपैथिक दवा रैकेट का खुलासा। जांच में राजस्थान के अलवर निवासी भूपेंद्र शर्मा का नाम आया सामने। आरोपी पहले भी नकली दवा मामले में जेल जा चुका है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • उत्तर प्रदेश में जांच में हुआ नकली दवा रैकेट का खुलासा।
  • रैकेट में अलवर के निवासी भूपेंद्र शर्मा का नाम आया सामने।
  • आरोपी नामी कंपनियों की दवाओं की डुप्लीकेट पैकिंग करते थे।
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक फैली सप्लाई चेन।
  • राज्य में हाई अलर्ट, तीनों राज्यों की एजेंसियां मिलकर कर रही जांच।
सुनील जैन @अलवर

Alwar: उत्तर प्रदेश में हाल ही में करोड़ों रुपए के नकली एलोपैथिक दवा रैकेट के खुलासे के बाद अब इसकी जांच की आंच राजस्थान तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली निवासी भूपेंद्र शर्मा का नाम सामने आया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज मामलों में उसे अन्य आरोपियों के साथ नामजद किया गया है। अब तीनों राज्यों की एजेंसियां मिलकर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी नामी कंपनियों की ब्रांडेड दवाओं जैसी दिखने वाली डुप्लीकेट पैकिंग तैयार कर बाजार में सप्लाई करते थे। पैकेट पर जानबूझकर मामूली स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां की जाती थीं, ताकि पहली नजर में दवा असली लगे लेकिन कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश की जा सके।

बिना बिल खरीदी, कई राज्यों में सप्लाई

राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार आरोपी बिना बिल के बेहद सस्ते दामों पर नकली एलोपैथिक दवाएं खरीदते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दवाएं उत्तराखंड से लाई जाती थी और फिर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बाजारों में सप्लाई की जाती थी।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि इस नेटवर्क का संचालन राजस्थान से किस स्तर पर किया जा रहा था और इसकी सप्लाई चेन किन-किन राज्यों तक फैली हुई थी।

पहले भी नकली दवा मामले में जा चुका है जेल

भूपेंद्र शर्मा पहले भी चर्चित नकली दवाओं का कारोबार प्रकरण और फर्जी पेंशन डायरी मामले में आरोपी रह चुका है। वर्ष 2019 में जयपुर नॉर्थ के कोतवाली थाने में उसके खिलाफ नकली दवा का मामला दर्ज हुआ था।

इस प्रकरण में वह करीब पांच वर्ष जेल में रहा और वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आया।

जांच में यह भी सामने आया है कि उसने रुड़की निवासी संदीप त्यागी से Losar-H नामक दवा की नकली खेप खरीदी थी। दिल्ली में गणपति एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाकर राजस्थान के कई जिलों में दवाओं की सप्लाई की जाती थी।

उस कार्रवाई के दौरान भी बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई थी और कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

उत्तराखंड की कंपनी में भी मिला कनेक्शन

उत्तराखंड की एक दवा निर्माण इकाई कोबिल्य बायोटेक पर हुई कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं जब्त की गई हैं। वहां दर्ज मुकदमे में भी भूपेंद्र शर्मा का नाम सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेट से लगातार संपर्क किया जा रहा है और राजस्थान में भी उसके नेटवर्क तथा गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पैकिंग में मिली कई गड़बड़ियां

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि जब्त दवाओं की पैकिंग में कई स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मिली हैं। आरोपियों के पास दवाओं की खरीद से संबंधित वैध बिल और लाइसेंस भी नहीं मिले।

अब यह पता लगाया जा रहा है कि नकली दवाएं कहां तैयार की जा रही थीं और किन माध्यमों से बाजार तक पहुंच रही थी।

राजस्थान में हाई अलर्ट

लखनऊ में नकली दवाओं की बड़ी बरामदगी के बाद राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी फील्ड अधिकारियों को Telma, Flozen-AA, Pantop-40, RIOPOD CV और MOXYZIDE-CV 625 LB सहित कई दवाओं की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि यदि मेडिकल स्टोर, थोक बाजार या सप्लाई चेन में इन दवाओं को लेकर कोई भी संदिग्ध स्थिति मिले तो तुरंत जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही दवाओं के बैच नंबर, स्रोत और गुणवत्ता की भी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

तीन राज्यों की संयुक्त जांच

अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान की जांच एजेंसियां इस पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क, सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस नकली दवा नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-

मानसून के बीच बड़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, जयपुर सहित आठ जिलों पर हाई रिस्क

6 साल की बच्ची की मौत, चांदीपुरा वायरस की आशंका, 40 के सैंपल लिए

RGHS में भ्रष्टाचार को लेकर 3 महीने में 51 अस्पताल निलंबित, 24 पर जुर्माना

मुझे आधी रात को क्यों जगाया, मर रहे हैं तो सुबह बताओ, बोले स्वास्थ्य मंत्री?

Tags:
  • हाई अलर्ट
  • अलवर
  • नकली दवाएं
  • नकली दवाओं का कारोबार
  • ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच