डॉक्टरों की डिग्री की साख तार-तार, 30 हजार में मिल रही एमडी-एमएस थीसिस
Jageshwar prasad | Published:
एमडी-एमएस की थीसिस 30 हजार, पीएचडी एक लाख में बिक रही
राजस्थान के उदयपुर में रेडीमेड थीसिस का खुलासा हुआ है। एमडी-एमएस करने वाले रेजिडेंट 20 से 50 हजार रुपए में और पीएचडी शोधार्थी 80 हजार से एक लाख रुपए में थीसिस खरीद रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- एमडी-एमएस की थीसिस 30 हजार, पीएचडी एक लाख में बिक रही।
- उदयपुर में आरएनटी के सामने चल रहा है थीसिस बेचने का धंधा।
- जांच में नकली रिसर्च सिंडिकेट का खुलासा, 24 घंटे में डिलीवरी।
- पीजी डॉक्टर और पीएचडी शोधार्थी खरीद रहे रेडीमेड थीसिस।
- 30 साल से चल रहा फर्जीवाड़ा, मरीजों पर शोध के नाम पर धोखा।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सामने यह सिंडिकेट चल रहा है। 24 घंटे में थीसिस तैयार करने का दावा किया जा रहा है। अब एमडी-एमएस करने वाले रेजिडेंट अस्पतालों में मरीजों पर शोध करने के बजाय थीसिस खरीद रहे हैं। वहीं, पीएचडी शोधार्थी डॉक्टर की उपाधि पैसे देकर हासिल कर रहे हैं।
30 साल से चल रहा फर्जीवाड़ा
जांच में पाया गया कि आरएनटी के सामने संचालित बापना एजेंसीज यह उपलब्ध करवा रही है। संचालक संदीप बापना ने सिनॉप्सिस, थीसिस राइटिंग, डेटा एनालिसिस और प्रिंटिंग का काम 30 हजार में करने का दावा किया।
बापना ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से मेडिकल छात्रों के लिए यही काम कर रहा है। उसने दावा किया कि यदि गाइड टॉपिक और ड्राफ्ट तुरंत मंजूर कर दे तो पूरी थीसिस 24 घंटे में तैयार हो सकती है।
पीएचडी (PhD ) थीसिस भी बिक रही
उन्होंने आगे भी दावा किया कि वे ऐसा लिखते हैं कि प्लेजियरिज्म सॉफ्टवेयर में न फंसे। उन्होंने बताया कि एमपी के कई कॉलेजों में जांच नहीं होती, लेकिन कड़ाई वाली जगह पर मेहनत ज्यादा लगती है।
एथिकल कमेटी और गाइड के सुपरविजन पर सवाल
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने कहा कि बाजार में ऐसी थीसिस बिक रही है तो गलत है। पूर्व कुलपति डॉ. कैलाश सोड़ानी ने कहा कि ऐसे मामले अधिकतर निजी विवि में सामने आते हैं, लेकिन व्यवस्था सुधार की जरूरत सरकारी विवि में भी है।
ये भी पढ़ें:-
विदेश से MBBS, भारत में FMGE पास न कर पाए, फिर बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट
FMGE परीक्षा में फेल, डॉक्टर ने मार्कशीट में छेड़छाड़ कर रचाया इंटर्नशिप का खेल
केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल संकट, अब एक महीने चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha