नींदड़ के किसान ने खुद को जंजीरों में जकड़ खाटूश्यामजी की पदयात्रा शुरू की, सरकार को चेताया
Amit Baijnath Garg | Jul 27, 2025, 17:21 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में जयपुर जिले के नींदड़ गांव के किसान बंशीधर शर्मा ने खाटूश्यामजी में जंजीरों में जकड़कर सरकार को संदेश दिया। हम गुलाम नहीं, लेकिन सिस्टम ने मजबूर कर दिया है।
राजस्थान के नींदड़ गांव के किसान बंशीधर शर्मा ने सरकार के खिलाफ अपने किसान आंदोलन केविरोध को एक नया मोड़ दिया है। उन्होंने अपनी जमीन बचाने के लिए 248 दिनों से चल रहे आंदोलन में अब एक भावुक कदम उठाया। बंशीधर ने खुद को जंजीरों में जकड़कर खाटूश्यामजी की ओर पदयात्रा शुरू की। उनका कहना है कि जब सरकार उनकी बात नहीं सुन रही, तो वे अब बाबा श्याम के दरबार में जाकर न्याय की प्रार्थना करेंगे।
बंशीधर शर्मा और उनके साथी किसानों का विरोध 1350 बीघा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ है। सरकार के आवासीय योजना के तहत यह जमीन ली जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर यह जमीन चली गई, तो उनका सब कुछ खत्म हो जाएगा। न खेती रहेगी, ना मवेशियों के लिए चारा मिलेगा। बंशीधर ने बताया कि पिछले आठ महीने से वे और उनके साथी धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है। अहम बात यह भी है कि जंजीरों में जकड़ा किसान भी सरकार की आंखें नहीं खोल पा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
मंत्री जोगाराम पटेल के पैतृक गांव में लूणी नदी में प्रदूषण से खेती चौपट, किसान परेशान
कर्ज के दलदल में डूबे साढ़े 17 करोड़ किसान, मोदी सरकार का कर्जमाफी का अभी कोई इरादा नहीं
छत्तीसगढ़ में धान बेचने की नई शर्त, एग्रीस्टैक पंजीयन जरूरी, किसानों में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, केंद्र सरकार खरीदेगी 78 लाख टन चावल
किसानों का आरोप है कि उन्हें बिना सहमति के नोटिस दिए गए हैं, मुआवजा तय नहीं किया गया और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। इसके बावजूद, सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है। किसानों के संघर्ष को देखते हुए उनकी उम्मीद अब बाबा श्याम के दरबार पर टिक गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
1350 बीघा जमीन का अधिग्रहण और किसान
जंजीरों में खुद को क्यों जकड़ा? बंशीधर ने खुद को जंजीरों में जकड़ने का कदम इसलिए उठाया, ताकि यह संदेश जाए कि किसान अब गुलाम नहीं हैं। सिस्टम ने उन्हें मजबूरी की बेड़ियों में बांध दिया है। उनका कहना है कि अब उनका आखिरी सहारा बाबा श्याम हैं, इसलिए उन्होंने रींगस से खाटूधाम तक की 17 किमी लंबी पदयात्रा शुरू की है। इस यात्रा में बंशीधर अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ पांच और किसान भी शामिल हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मंत्री जोगाराम पटेल के पैतृक गांव में लूणी नदी में प्रदूषण से खेती चौपट, किसान परेशान
कर्ज के दलदल में डूबे साढ़े 17 करोड़ किसान, मोदी सरकार का कर्जमाफी का अभी कोई इरादा नहीं
छत्तीसगढ़ में धान बेचने की नई शर्त, एग्रीस्टैक पंजीयन जरूरी, किसानों में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, केंद्र सरकार खरीदेगी 78 लाख टन चावल
किसानों के आरोप और सरकार की चुप्पी
FAQ
- 1. बंशीधर शर्मा ने खुद को जंजीरों में क्यों जकड़ा?
बंशीधर शर्मा ने सरकार और समाज को यह संदेश देने के लिए खुद को जंजीरों में जकड़ा कि किसान अब गुलाम नहीं हैं, बल्कि सिस्टम ने उन्हें मजबूरी की बेड़ियों में बांध दिया है। - 2. किसान किस कारण से विरोध कर रहे हैं?
किसान 1350 बीघा जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, जो सरकार के आवासीय योजना के तहत ली जा रही है। उनका कहना है कि यह जमीन चली जाने से उनकी खेती और मवेशियों के लिए चारा दोनों खत्म हो जाएंगे। - 3. क्या सरकार ने किसानों के विरोध पर कोई प्रतिक्रिया दी है?
किसानों के आरोपों के बावजूद सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान नहीं दिया है, और उनका संघर्ष अभी भी जारी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari