अस्पताल में रोती बच्ची को पिता ने दूध पिलाया, फिर दबाया गला, मौत
Jageshwar prasad | Jul 30, 2026, 17:27 IST
बेटे की चाह में पिता ने तीसरी बेटी को मार डाला, गला दबाकर की हत्या
जयपुर में एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी तीसरी नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और वह बेटा चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बेटे की चाह में तीसरी बेटी को पिता ने गला दबाकर मारा।
- अस्पताल में नवजात को पहले दूध पिलाया, फिर दबाया गला।
- मां और बच्ची अलग-अलग वार्ड में, आरोपी ने रात में की वारदात।
- आरोपी पिता गिरफ्तार, तीनों बेटियों के बाद चाहता था बेटा।
- 2021 में हुई शादी, दो बेटियां पहले से, तीसरी पर भड़का पिता।
आरोपी रवि कुमार यादव की पत्नी को 28 जुलाई को तीसरी बेटी हुई। जन्म के बाद 29 जुलाई की रात आरोपी ने बच्ची को प्रसूति वार्ड से बाहर ले जाकर गला घोंट दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पहले से दो बेटियां थीं और वह बेटा चाहता था।
क्या है पूरा मामला?
29 जुलाई को शाम के समय आरोपी ने बच्ची को प्रसूति वार्ड से बाहर लाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। सिजेरियन ऑपरेशनसे बच्ची को जन्म देने के बाद मां और बच्ची अलग-अलग वार्ड में थीं।
पहले दूध पिलाया, फिर गला दबाया
सुबह 7 बजे तक बच्ची की कोई आवाज नहीं आई तो पास में मौजूद अन्य लोगों ने डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने चेक किया तो बच्ची बिल्कुल बेसुध थी। डॉक्टर ने आईसीयू में ले जाकर बच्ची को सीपीआर दिया, लेकिन बच्ची नीली पड़ चुकी थी और गले पर दबाने के निशान थे।
बच्ची को ले जाते दादा
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी रवि कुमार यादव नीमराना स्थित एक कंपनी में गार्ड का काम करता था। उसकी शादी 2021 में बिहार निवासी कोमल के साथ हुई थी। 2022 में पहली बच्ची और 2024 में दूसरी बेटी का जन्म हुआ। पिता को बेटे की चाहत थी, लेकिन तीसरी बेटी पैदा होने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें:-
मामा का आरोप- आयुषी ने पहले पिता को मारा, फिर चुराई ज्वेलरी से दी मां की सुपारी
आयुषी केस में नया मोड़, पिता की मौत भी शक के घेरे में, कोर्ट ने खारिज की जमानत
PWD कर्मचारी ने की मां की हत्या, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel