सीएम भजनलाल की नए साल में पूंछरी में पांच पट्टा परिक्रमा, की पूजा-अर्चना

Amit Baijnath Garg | Dec 31, 2025, 17:10 IST
Share
cm bhajanlal sharma
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए साल पर पूंछरी के लौठा में पांच पट्टा परिक्रमा की। इसका उद्देश्य प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करना था।

Deeg. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नए साल पर अपने आराध्य गोवर्धन की शरण में रहेंगे। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा की शुरूआत डीग के धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा में पांच पट्टा परिक्रमा से की। उन्होंने यहां श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मुखारविंद पहुंचे, जहां प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर से 21 कोस की परिक्रमा का शुभारंभ किया।

भजनलाल सरकार लाएगी स्क्रैप नीति, पीएम मोदी जनवरी में करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन

विकसित राजस्थान के लिए विशेष प्रार्थना

सीएम भजनलाल बुधवार को पूंछरी का लौठा में ही रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे परिवार के साथ यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री नए साल 2026 की पहली सुबह एक आम भक्त की तरह गिरिराज गोवर्धन महाराज की पैदल परिक्रमा कर दर्शन करेंगे। वे इस दौरे में नए साल पर विशेष प्रार्थना कर प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने की कामना भी करेंगे।

सीएम भजनलाल के गृह जिले में सुविधाओं को तरसता बस स्टैंड, टीन शेड में चल रहा

lautha me bhajanlal
lautha me bhajanlal

परिक्रमा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा

हालांकि सीएम भजनलाल यह धार्मिक यात्रा एक आम भक्त की तरह करेंगे, लेकिन डीग प्रशासन ने उनकी यात्रा को देखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भजनलाल गुरुवार को मंदिर दर्शन के बाद सुबह 10 बजे पूंछरी का लौठा से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक : घेरा तोड़कर नजदीक पहुंचा युवक, पुलिस ने स्थिति को संभाला

क्या है पांच पट्टा परिक्रमा भजनलाल ने बुधवार को पांच पट्टा परिक्रमा की। यह परिक्रमा मंदिर परिसर में पांच बार पट्टा रखकर दंडवत की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त गोवर्धन की 21 कोसीय परिक्रमा नहीं कर पाते हैं, वे पांच पट्टा परिक्रमा के जरिए अपनी धार्मिक रस्म पूरी कर लेते हैं। इस संक्षिप्त परिक्रमा को भी पूरा धार्मिक महत्व दिया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी-बेटे ने की गोवर्धन की सप्तकोसीय दंडवत परिक्रमा, सीएम भी 31 को आएंगे

srinathji mandir
srinathji mandir

पत्नी-बेटा कर चुके दंडवत परिक्रमा

सीएम भजनलाल की पत्नी गीता शर्मा और बेटे आशीष शर्मा ने हाल ही में गोवर्धन की 21 किलोमीटर लंबी दंडवत परिक्रमा की थी। यह परिक्रमा गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा मानी जाती है। बाद में उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन किए और पूजा-पाठ की धार्मिक रस्में निभाईं।

भजनलाल सरकार के कार्यकाल में यमुना का पानी आना मुश्किल, 7 साल से अधिक लगेगा समय, कहां-कहां फंसा है पेंच

खास बातें

  • सीएम भजनलाल की नए साल में पूंछरी में पांच पट्टा परिक्रमा। प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना।
  • सीएम भजनलाल ने अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत राजस्थान के पूंछरी के धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा में पांच पट्टा परिक्रमा से की।
  • पांच पट्टा परिक्रमा श्रीनाथजी मंदिर में पांच बार पट्टा रखकर की जाती है। यह परिक्रमा उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है, जो गोवर्धन की 21 कोसीय परिक्रमा नहीं कर पाते।
  • सीएम भजनलाल ने इस यात्रा के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।
Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • डीग
  • गोवर्धन
  • सीएम भजनलाल की नए साल में पूंछरी में पांच पट्टा परिक्रमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग