गहलोत का तीखा हमला, जनता के सवालों का जवाब नहीं, तो विपक्ष पर लगा रहे विदेशी ताकतों का ठप्पा

Mukesh Sharma | Updated:
Share
गहलोत ने नितिन नबीन पर किया पलटवार
गहलोत ने नितिन नबीन पर किया पलटवार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के ताजा आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। गहलोत का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रखती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को देश-विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है और यह कि सत्ताधारी पार्टी ने दिल्ली को एक छावनी में तब्दील कर दिया है।

वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव करने और राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिल करने के भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के आरोप पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि सवालों से डरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अब चुनाव आयोग का वकील बनना पड़ रहा है। हम पहले से कहते आ रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते। आज इन्होंने खुद यह साबित कर दिया।

गहलोत ने लिखा है कि विपक्ष का आंदोलन इनके लिए देश को अस्थिर करने की साजिश हो गया, जबकि विपक्ष में रहते हुए भाजपा खुद सड़कों पर उतरती थी। तब कौन सी विदेशी ताकत थी, और आज कौन सी है? गहलोत ने कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई में उंगली तक नहीं कटाई, वे आज लोकतंत्र की आवाज उठाने वालों को देश-विरोधी साबित करने निकले हैं। इनकी जितनी निंदा की जाए कम है।

सत्ताधारी पार्टी ही देश में तनाव बढ़ा रही

गहलोत ने लिखा कि राहुल गांधी ने तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जो व्यक्ति देश को जोड़ने की बात कर रहा है, आप उसी पर उंगली उठा रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। देश ने शायद ही कभी देखा हो कि सत्ताधारी पार्टी खुद ही लोकतांत्रिक विरोध को बदनाम करके देश में तनाव बढ़ाने का काम करे।

राजस्थान में खाद की किल्लत पर गहलोत-किरोड़ी आमने-सामने: किसानों को महंगा DAP, कालाबाजारी पर कार्रवाई | Gehlot-Kirodi face-off over fertilizer shortage in Rajasthan: Farmers face expensive DAP, action on black marketing
गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई
09 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में किसानों को 1350 रुपए का डीएपी खाद का कट्टा 2100 से 2200 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खाद की कमी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 दिन का डीएपी स्टॉक मौजूद है। गहलोत ने पुलिस हिरासत में मौतों पर भी सवाल उठाए।

पहले विपक्षी सांसदों को रोका,आज दिल्ली को छावनी बना दिया

गहलोत ने लिखा कि, लोकसभा में राहुल गांधी और राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग और जंतर-मंतर जाने से रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की। अब दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। 75 ट्रेनें रद्द हैं, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद हैं, नई दिल्ली के बड़े हिस्से में इंटरनेट बंद है और स्कूलों की परीक्षाएं तक रद्द करनी पड़ी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अब तक देश के सामने आकर जवाब देने से बच रहे हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने 152 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर | Rajasthan Panchayat Elections 2026: Congress assigns major responsibility to 152 leaders, will monitor from ticket to campaign
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर
09 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने 152 समन्वयकों की लिस्ट जारी की है। इन्हें चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर हुई इन नियुक्तियों का मकसद गांवों में पार्टी को मजबूत करना है। प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे।

केंद्र सरकार और भाजपा विदेशी ताकतों के सामने सरेंडर

गहलोत ने लिखा कि,जब हर सवाल पर विपक्ष पर अर्बन नक्सल और विदेशी ताकतों का ठप्पा लगाना पड़े, तो समझ लेना चाहिए कि जनता के सवालों का जवाब देने के लिए कुछ बचा नहीं है। ये विपक्ष के पीछे विदेशी ताकत होने का आरोप लगा रहे हैं पर सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार और भाजपा विदेशी ताकतों के सामने पूरी तरह सरेंडर है। जिसका एक उदाहरण अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बयानों और भारत पर लगाए जा रहे टैरिफ,वीजा नीतियों आदि से बार-बार दिखता है। लोकतंत्र में सवाल पूछना और विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, कोई अपराध नहीं। भाजपा आज अपने ही रवैये से बेनकाब हो चुकी है।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस की 20 सदस्यीय प्रचार समिति गठित, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी | Rajasthan Panchayat Elections 2026: Congress Forms 20-Member Campaign Committee, Top Leaders Including Gehlot-Pilot Given Responsibility
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी
08 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने 20 सदस्यीय प्रचार समिति का गठन किया है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से जारी सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। समिति में पार्टी के अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष भी अतिरिक्त सदस्य होंगे।

Tags:
  • bjp
  • rajya sabha
  • rahul gandhi
  • lok sabha
  • अशोक गहलोत
  • नितिन नबीन
  • राहुल गांधी
  • आरएसएस
  • लोकसभा
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?

By Atul Dwivedi

जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच

By Arohi Raj

नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग

By Sandeep Kumar

नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी