ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट स्थगित, पीएम मोदी की अपील के बाद फैसला

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-15T204345.738
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में 23-25 मई को होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM 2026) को स्थगित कर दिया गया है। यह घोषणा पीएम मोदी की अपील के बाद की गई है।

News In Short

  • जयपुर में 23-25 मई को होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट स्थगित।
  • कृषि विभाग ने आयोजन स्थगित करने का कोई औपचारिक कारण नहीं बताया।
  • पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को माना जा रहा मुख्य कारण।
  • मीट में किसानों और हाईटेक खेती कंपनियों के बीच सीधे संवाद और एमओयू होने थे।
  • सरकार ने मीट के प्रचार के लिए ग्राम रथ और रोड शो आयोजित किए थे।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी में 23 से 25 मई तक होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM 2026) को स्थगित कर दिया गया है। कृषि विभाग राजस्थान के आयुक्त ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। हालांकि, विभाग ने स्थगित करने का कोई औपचारिक कारण नहीं बताया, लेकिन यह माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील के कारण इसे टाला गया है।

क्या था एग्रीटेक मीट का उद्देश्य

इस एग्रीटेक मीट में प्रगतिशील किसान, हाईटेक खेती से जुड़ी कंपनियां, इन्वेंशन करने वाले और खेती से जुड़ी मॉडर्न तकनीकें प्रदर्शित करने वाले शामिल होने वाले थे। मीट में किसानों और कंपनियों के बीच सीधा संवाद करने का कार्यक्रम था। इस दौरान कई एमओयू (MOUs) भी साइन होने थे।



inner3_1778853981
inner3_1778853981


किसानों को लाने के लिए लगते हजारों वाहन

ग्राम 2026 में प्रदेश भर से लाखों किसानों को जयपुर लाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए नेताओं को जिले और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

हजारों वाहन पहले ही बुक किए जा चुके थे। लेकिन पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद इतने वाहनों की भारी संख्या को लेकर गलत धारणा पैदा हो सकती थी। इसे देखते हुए मीट को स्थगित किया गया।

प्रचार के लिए गए रोड शो

सरकार ने मीट के प्रचार के लिए महीनों पहले तैयारियां कर रखी थीं। बड़े पैमाने पर ग्राम रथ भेजे गए थे और रोड शो आयोजित किए गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में रोड शो किए। इसमें उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

क्या था मुख्य कारण

पीएम मोदी की अपील के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने काफिलों में वाहनों की संख्या घटा दी है। अधिकारियों को भी कम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। ऐसे माहौल में बड़ा आयोजन करके अधिक वाहनों का इस्तेमाल करना आलोचना का कारण बन सकता था। यही कारण है कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट को स्थगित किया गया।

ये भी पढे़:-

स्कूलों में 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां, 35 दिन तक रहेगा अवकाश

नीट परीक्षा रद्द होने से छात्र ने की सुसाइड, तीन साल से कर रहा था पेपर की तैयारी

चाय की दुकान से कलेक्ट्रेट तक का सफर, यह है आईएएस देशल दान की दिलचस्प कहानी

क्या राजेंद्र राठौड़ या ज्योति मिर्धा की चमकेगी किस्मत या चौंकाएगा भाजपा का नया चेहरा?

Tags:
  • पीएम मोदी
  • पेट्रोल-डीजल
  • कृषि विभाग राजस्थान
  • ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर