राजस्थान में भ्रष्टाचार पर हथौड़ा, दो अफसर होंगे बर्खास्त, सात पर चलेगा केस

Jinesh Jain | Published:
Share
Chief Minister Bhajanlal Sharma
Chief Minister Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाया है। शनिवार को उन्होंने इससे जुड़े 38 मामलों का निपटारा किया। सीएम शर्मा ने राज्य सेवा के अफसरों के खिलाफ 2 भ्रष्टाचार मामलों में अधिकारियों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाते हुए शनिवार को इससे जुड़े 38 मामलों का निपटारा कर दिया। सीएम शर्मा ने राज्य सेवा के अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के 2 मामलों में अधिकारियों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया है। वहीं 7 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है।

पांच मामलों में होगी जांच

भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 17-ए के 05 प्रकरणों में भी विस्तृत जांच एवं अनुसंधान करने की अनुमति भी गई है। इसी तरह 11 अधिकारियों के विरूद्ध सीसीए नियम-16 और 2 अधिकारियों के विरूद्व सीसीए नियम-17 के तहत एक्शन करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धियां रोके जाने का निर्णय किया है।

ये खबर भी पढ़िए... गहलोत बोले- भजनलाल को हटाने का षड़यंत्र, भाजपा का जवाब- गहलोत को याद आ रहा खुद का समय

ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम गहलोत का बयान, सीएम भजनलाल के खिलाफ दिल्ली और जयपुर में चल रही है साजिश

एक आईएएस की रुकेगी पेंशन

रिटायर्ड अधिकारियों के पुराने प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 9 अधिकारियों की पूर्ण अथवा आंशिक पेंशन रोकी जाएगी। वहीं 4 सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध प्रमाणित आरोपों के जांच निष्कर्ष का अनुमोदन किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1 सेवानिवृत अधिकारी की पेंशन रोकने की केंद्र से सिफारिश की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, गहलोत राज में बने 9 जिले और 3 संभाग कैंसिल

ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान में भारी बारिश : 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

पुनर्विचार की याचिका खारिज

इसी तरह 2 प्रकरणों में सीसीए नियम 34 के तहत अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत पुनर्विलोकन याचिकाओं को निरस्त करते हुए दण्ड को यथावत रखा गया है। विभागीय जांच के 2 मामलों में आरोपित अधिकारियों को राहत दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

hindi news



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • भ्रष्टाचार
  • आईएएस
  • hindi news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर