बाइक पर चिट्टा सप्लाई, WhatsApp पर डील; सलमान खान की 1 करोड़ की कोठी सील

Saurabh Mishra | Aug 27, 2026, 16:32 IST
Share
चिट्टा तस्कर की 1 करोड़ की कोठी सील
चिट्टा तस्कर की 1 करोड़ की कोठी सील

हनुमानगढ़ के चिट्टा तस्कर सलमान खान की एक करोड़ रुपए की कोठी पुलिस ने सील कर दी। वह व्हाट्सऐप पर नेटवर्क चलाकर बाइक से ड्रग्स सप्लाई करता था। उसके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हनुमानगढ़ पुलिस ने एक चिट्टा तस्कर की 1 करोड़ की कोठी सील की।
  • तस्कर सलमान खान वॉट्सएप पर तस्करी का नेटवर्क चलाता था।
  • सलमान ने 17 साल की उम्र में शुरू किया था तस्करी का अवैध धंधा।
  • बाइक पर सप्लाई देता था हनुमानगढ़ का तस्कर।
  • श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में नेटवर्क तैयार कर रखा था।
हनुमानगढ़ पुलिस ने चिट्टा तस्कर सलमान खान उर्फ लखा (25) की 1 करोड़ रुपए की कोठी सील की। सालभर पहले सलमान को पुलिस ने पकड़ा था। जांच में सामने आया कि उसने ड्रग्स बेचकर यह संपत्ति खड़ी की थी। वह व्हाट्सऐप पर नेटवर्क चलाता था और बाइक से ड्रग्स की सप्लाई देता था। उसके खिलाफ कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सलमान ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ समेत राजस्थान से सटे पंजाब के कई जिलों में नेटवर्क तैयार कर रखा था। आरोपी के खिलाफ पहला मुकदमा तब दर्ज हुआ, जब उसकी उम्र महज 17 साल थी।

तस्कर सलमान की 1 करोड़ की कोठी सील

तस्कर सलमान खान हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र में गुड़िया गांव के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह कम उम्र से ही आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा और ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं। अधिक पैसा कमाने की चाह में वह नशा तस्करी से जुड़ा और धीरे-धीरे इस अवैध धंधे में घुसता चला गया।

उसके खिलाफ राजस्थान में NDPS एक्ट के 3, चोरी का 1 और आर्म्स एक्ट का 1 सहित कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

सलमान 17 साल की उम्र में बना तस्कर

सलमान के खिलाफ पहला मामला साल 2018 में पंजाब में NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। उस समय उसकी उम्र करीब 17 साल थी। इसके बाद साल 2022 में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ।

3 अप्रैल 2025 को टिब्बी पुलिस की कार्रवाई में वह चिट्टे के मामले में पकड़ा गया। इसी मामले में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाने में 9 मई 2025 को चोरी का केस भी दर्ज हुआ।

बाइक पर देने जाता था ड्रग्स की सप्लाई

3 अप्रैल 2025 को टिब्बी पुलिस ने गुड़िया क्षेत्र में सलमान खान को बाइक पर पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से 62.07 ग्राम चिट्टा और करीब 14 हजार रुपए कैश बरामद हुआ था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पकड़ा गया 'डॉक्टर' खुला सप्लाई का लिंक

मई 2026 में पुलिस की जांच में एक और सुराग मिला। 13 मई 2026 को टिब्बी पुलिस ने सुरेवाला इलाके में हरजीत सिंह उर्फ डॉक्टर (42) निवासी पुरखाराम की ढाणी, तंदूरवाली को 10.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस पूछताछ में हरजीत ने बताया कि उसने गिरफ्तारी से करीब दो दिन पहले सलमान खान से 15 ग्राम चिट्टा खरीदा था। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान वॉट्सएप के जरिए हुई थी, जिसके बाद नशे की डील तय हुई।

हरजीत से मिली इस जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि सलमान कोई छोटा-मोटा तस्कर नहीं, बल्कि सप्लायर है। इसके बाद पुलिस ने उसके नेटवर्क की जांच तेज की।

नशे की कमाई से बनाई प्रॉपर्टी

सलमान खान की आय, संपत्ति और पैसों के लेनदेन की पड़ताल में उसके पास कोई साफ वैध कमाई का जरिया नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि सलमान लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और इसी अवैध कमाई से उसने करोड़ों की कोठी खड़ी की।

इसी के चलते टिब्बी स्थित उसके 360 वर्गगज के कोठीनुमा मकान को सील कर दिया गया है। पुलिस ने इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान शिक्षक भर्ती: लेवल-1 नियुक्तियों पर रोक बढ़ी, 17 सवालों पर विवाद

'राजस्थान पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले, लेकिन...' आशुतोष रांका अब क्यों भड़के?

कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान

फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान पुलिस
  • तस्करी
  • हनुमानगढ़
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा