होमगार्ड भर्ती घोटाला: 4 लाख में नौकरी का आरोप, मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान होमगार्ड की 3,842 पदों की भर्ती में 4 लाख रुपए रिश्वत के आरोपों के बाद जांच कमेटी गठित की गई है। इसके साथ ही 137 करोड़ रुपए की कल्याण निधि के दुरुपयोग का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच गृह विभाग कर रहा है।
News In Short
- होमगार्ड भर्ती में प्रति पद 4 लाख रुपए की घूस मांगने की शिकायत CMO तक पहुंची।
- वर्ष 2022 से लंबित 3,842 पदों की भर्ती पर भ्रष्टाचार के बादल मंडरा रहे हैं।
- गृह विभाग की संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय दल 15 दिन में सौंपेगा रिपोर्ट।
- जांच में कल्याण निधि घोटाला भी आया सामने, निधि का अनुचित उपयोग पाया गया।
- कई अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें भी जांच के घेरे में हैं।
News In Detail
4 लाख में बिक रही है नौकरी
यह मामला तब और भी पेचीदा हो जाता है जब हम इस भर्ती के इतिहास को देखते हैं। यह वर्ष 2022 की भर्ती है, जो लंबे समय तक कानूनी दांव-पेंच और कोर्ट के स्टे (स्थगन) के कारण अटकी रही थी। जैसे ही भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई, दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ की खबरें मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा पहुंची।
15 दिन में तय होगी जवाबदेही
इस कमेटी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपें। जांच का मुख्य केंद्र नामांकन प्रक्रिया में नियमों की पालना, रिश्वत के आरोपों की सत्यता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करना होगा। इसके अलावा, हाल ही में ड्यूटी आवंटन के बदले पैसे लेने के मामले में ट्रैप किए गए अधिकारियों और आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
कल्याण निधि घोटाला
इस निधि में अब तक करीब 137 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। नियम यह है कि इस राशि धांधली सामने आने के बाद विभाग ने इस राशि को केवल होमगार्ड कल्याण तक सीमित कर शेष पैसा राजकोष में जमा करवा दिया है।
ये भी पढ़ें:-
सीएम का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पहुंचे हाई कोर्ट की शरण में, फिलहाल राहत नहीं
स्कूलों की आउटडोर गतिविधियों पर रोक, प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
आईएएस पुरुषोत्तम शर्मा से छीना परिवहन आयुक्त का काम, हाई कोर्ट ने यह कारण बताते हुए लगाई रोक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari