जग्गी वासुदेव के भक्त IAS अंबरीश एपीओ, बिना मंजूरी गए थे विदेश
Mukesh Sharma | Jul 24, 2026, 19:32 IST
बिना मंजूरी विदेश गए IAS अंबरीश कुमार APO, खाद्य सचिव पद से हटाए गए
राजस्थान में बिना सरकारी मंज़ूरी विदेश जाने वाले आईएएस अंबरीश कुमार को एपीओ कर दिया गया है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव को गुरु मानने वाले अंबरीश पहले भी विवादों में रहे हैं। वे अभी खाद्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- सद्गुरु जग्गी वासुदेव को गुरू मानने वाले आईएएस अंबरीश कुमार एपीओ।
- सरकार की मंज़ूरी मिले बिना ही विदेश यात्रा पर जाने से थे विवाद में।
- किसी भी अधिकारी को विदेश यात्रा पर जाने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी।
- अंबरीश की जगह अक्षय ऊर्जा निगम के CMD रोहित गुप्ता को बनाया खाद्य सचिव।
- सरकारी बैठक में अफ़सरों को ईशा फ़ाउंडेशन के कोर्स करने का दे चुके हैं आदेश।
अंबरीश कुमार वर्तमान में राजस्थान में खाद्य विभाग के सचिव हैं। उनकी जगह अक्षय उर्जा निगम के सीएमडी डॉ रोहित गुप्ता को खाद्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
विदेश दौरे के लिए अनुमति जरूरी
अंबरीश कुमार कार्मिक विभाग से मंजूरी लिए बिना ही विदेश दौरे पर चले गए थे। यह मामला उनके लौटने पर उजागर हो गया।
बताया जाता है कि अंबरीश कुमार ने कार्मिक विभाग को विदेश यात्रा जाने के लिए मंजूरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन उच्च स्तर से मंजूरी नहीं मिली थी। बिना मंजूरी विदेश जाने यात्रा पर अब सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।
रोचक बात यह है कि अंबरीश कुमार की विदेश यात्रा के कारणों को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
धार्मिक फाउंडेशन से जुड़ने का फरमान सुनाया था
बैठक में 4 हजार से 26 हजार का कोर्स करने के निर्देश दिए थे। बताया जाता है कि उन्होंने सरकारी वर्कशॉप में इन संस्थाओं से जुड़े मोटिवेशनल स्पीकर्स के सेशन भी करवाए। इस वर्कशॉप में खाद्य विभाग के करीब 300 से ज्यादा अफसर मौजूद थे।
जग्गी वासुदेव को मानते हैं गुरू
अंबरीश कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। अमेरिका की सिलिकॉन वैली में एनसिम कॉर्पोरेशन में सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम किया।
साल 2000 में नौकरी छोड़कर वापस भारत आए। वर्ष 2004 में आईएएस बन गए। ईशा फाउंडेशन में डेपुटेशन पर रहने के दौरान उन्होंने सद्गुरु (जग्गी वासुदेव) को अपना गुरु बताया था।
ये भी पढ़ें:-
गारनेट के काले कारोबार में खाकी और खादी का गठजोड़, विधायक का करीबी गिरफ्तार, आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ
अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए
राजस्थान में 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी APO, वित्त विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA