अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, CRPF का पूर्व जवान निकला मास्टरमाइंड
Jageshwar prasad | Jul 26, 2026, 15:11 IST
पाइपलाइन में वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी, अजमेर-नसीराबाद में भी वारदात
राजस्थान के टोंक में IOCL की पाइपलाइन में वाल्व लगाकर तेल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 12 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना पूर्व CRPF जवान मुनेश उर्फ फौजी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- छह राज्यों के 12 बदमाशों ने IOCL का 20 हजार लीटर तेल चुराया।
- टोंक में पाइपलाइन में वाल्व लगाकर की चोरी, विस्फोट का था खतरा।
- 28 साल पहले CRPF से निकाले गया सरगना चला रहा था गिरोह।
- पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 3 दिन के रिमांड पर लिया।
- सरगना ने अजमेर और नसीराबाद में भी तेल चोरी करना कबूला।
यह गिरोह टोंक जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की सलाया-मथुरा क्रूड ऑयल पाइपलाइन (SMPL) में वाल्व लगाकर अवैध रूप से कच्चा तेल चोरी कर रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखने वाले 12 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
28 साल पहले CRPF से निकाला गया था सरगना
मुनेश को साल 1998 में अनुशासनहीनता के चलते सीआरपीएफ (CRPF) से बर्खास्त कर दिया गया था।
इसके बाद वह अपराध की दुनिया में आ गया और उस पर उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में चोरी, मारपीट और पाइपलाइन में सेंधमारी के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ऐसे अंजाम देते थे वारदात
टोंक के लड़ी गांव के पास चैनेज 525-750 किलोमीटर पर आरोपियों ने 30 फीट लंबा पाइप जोड़कर झाड़ियों के पीछे छिपा रखा था।
IOCL के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवैध कनेक्शन के जरिए करीब 20,000 लीटर कच्चा तेल चुराया गया। गिरोह ने अजमेर के नसीराबाद और मांगलियावास में भी इसी तरह से तेल चोरी की वारदात कबूल की है।
छह राज्यों के 12 बदमाशों ने IOCL पाइपलाइन में छेद कर 20 हजार लीटर तेल चुराया
भीषण विस्फोट और पर्यावरण नुकसान का था खतरा
पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल चोरी के तेल को बेचने वाले नेटवर्क, प्रयुक्त वाहनों और उपकरणों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें:-
जेल में कैदियों तक मोबाइल, तंबाकू-बीड़ी पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू
भतीजे की MBBS डिग्री का फर्जी इस्तेमाल, MP में 3 जगह नौकरी कर रहा था चाचा
फर्जी डिग्री मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari