आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने की अनूठी पहल, बर्थडे पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश

Ashish Bhardwaj | Apr 14, 2026, 18:04 IST
Share
sp
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में सवाई माधोपुर की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी चर्चा में है। उन्होंने जिले के पुलिसकर्मियों के परिवार के खास दिनों पर अनिवार्य अवकाश देने की पहल की शुरुआत की है।

News In Short

  • एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिसकर्मियों के लिए उनके खास दिनों पर अनिवार्य छुट्टी देने का आदेश जारी किया।
  • अब पुलिसकर्मी अपने जन्मदिन और परिवार के अन्य खास दिनों पर छुट्टी ले सकेंगे।
  • मकसदर पुलिसकर्मियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को सुधारना और उनके मानसिक तनाव को कम करना है।
  • एसपी का तर्क कि इससे माहौल सकारात्मक होगा और पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाएगी।
  • एसपी की यह पहल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और अन्य जिलों में भी इसकी उम्मीद जताई जा रही है।

News In Detail

पुलिस की नौकरी को अक्सर 24 घंटे की कठिन ड्यूटी और बिना छुट्टी वाली नौकरी मानी जाती है। इसमें पुलिसकर्मी अपने परिवार के खास पल नहीं जी पाते। इस धारणा को बदलते हुए राजस्थान में सवाई माधोपुर की एसपी और तेजतर्रार IPS ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिसकर्मियों के लिए एक नई पहल की है। इस पहल के तहत अब पुलिसकर्मियों को उनके और उनके परिवार के खास दिनों पर अनिवार्य छुट्टी दी जाएगी।

छुट्टी देने के लिए विशेष आदेश

इस आदेश के अनुसार अब सवाई माधोपुर जिले में तैनात कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक (ASI) तक शामिल किया गया है। पुलिस कर्मी के जन्मदिन, पत्नी, बच्चों और माता-पिता के जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से आकस्मिक अवकाश (CL) या राजपत्रित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। एसपी ज्येष्ठा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश के आवेदन पर अनिवार्य रूप से छुट्टी दी जाए।

'वर्क-लाइफ बैलेंस' को बढ़ावा

यह पहल वर्क-लाइफ बैलेंस को सुधारने और पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से की गई है। आमतौर पर पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी और कानून-व्यवस्था के कारण छुट्टियां रद्द कर दी जाती हैं, लेकिन इस कदम ने पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाया है।



Copy-of-Logo-Banner-2026-04-14T141748.989
Copy-of-Logo-Banner-2026-04-14T141748.989


कड़क छवि की अधिकारी आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी को उनकी ईमानदारी और कड़ी कार्यशैली के लिए जाना जाता है, लेकिन इस पहल ने उनके संवेदनशील पक्ष को भी उजागर किया है। उनकी यह पहल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अन्य जिलों के पुलिसकर्मी भी अपने कप्तानों से ऐसी ही पहल की उम्मीद कर रहे हैं।

कौन है आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी

ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा के दौरान बी.टेक किया और एमपीपीएससी (MPPSC) द्वारा डीएसपी बनीं। इसके बाद, 2017 में यू.पी.एस.सी. के पहले प्रयास में उन्होंने 156वीं रैंक प्राप्त की और आईपीएस अधिकारी बनीं। वे राजस्थान कैडर की 2018 बैच की अधिकारी हैं।

'जासूसी कांड' से सुर्खियों में आईं

ज्येष्ठा मैत्रेयी की एक और बड़ी उपलब्धि तब सामने आई जब वे भिवाड़ी की एसपी थीं। वहां उन्होंने अपनी साइबर सेल के 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। आरोप था कि ये पुलिसकर्मी अपनी ही एसपी की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे और उनकी जासूसी कर रहे थे। इस कदम से उन्होंने न केवल अपराधियों, बल्कि भ्रष्ट तंत्र के लिए भी एक खौफ पैदा किया।

ये भी पढे़:-

मोबाइल में फोटो मिलने पर युवक को पिलाया यूरिन, जबरन खिलाई गंदगी, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

सरकार पर बरसे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले-मंदिर हमारी दुकानें या शोरूम नहीं, सरकारी नियंत्रण से बाहर हों

ऑपरेशन त्रिनेत्र में कुख्यात तस्कर की संपत्ति हुई फ्रीज, घर पर मिले घोड़े और लग्जरी गाड़ियां

विधायक अपने ही घर में नजरबंद, टोल प्लाजा बना छावनी, क्या है 18 बीबी टोल का पूरा विवाद?

Tags:
  • एमपीपीएससी
  • पुलिस की नौकरी
  • डीएसपी
  • आईपीएस अधिकारी
  • एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी
  • सवाई माधोपुर
  • राजस्थान कैडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई