खजाने के चक्कर में 1100 साल पुरानी मूर्ति खंडित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jun 20, 2026, 17:33 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान जयपुर के साईवाड़ गांव में 1100 साल पुरानी अष्टधातु मूर्ति चोरी के मामले में 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया से मिले लालच में मूर्ति खंडित की। 14 दिन की जांच में खुलासा।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर के साईवाड़ गांव में 1100 साल पुरानी लक्ष्मीनारायण मूर्ति चोरी होने का मामला आया सामने।
- 18 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर खजाने की अफवाह पढ़कर मूर्ति चुराई।
- आरोपी ने मूर्ति को खेत में ले जाकर तोड़ा, लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला।
- पुलिस ने 500 CCTV कैमरों और 1000 मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आरोपी को पकड़ा।
- खंडित मूर्ति के अवशेष पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए।
मंदिर से गायब हुई सदियों पुरानी मूर्ति
4 जून की रात यह मूर्ति अचानक गायब हो गई। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोग धरने पर बैठ गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया ने दिया गलत रास्ता
इसी भ्रम में उसने मंदिर की मूर्ति को निशाना बनाया। उस रात गांव में बिजली बंद थी। अंधेरे का फायदा उठाकर वह मूर्ति उठा ले गया।
खेत में तोड़ी, मिट्टी में दबाई
धरने में बैठकर रखता था नजर
वह जानना चाहता था कि जांच किस दिशा में जा रही है। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच के सामने उसकी चालाकी काम नहीं आई।
14 दिन, 500 कैमरे, 1000 नंबर
टीम ने गांव और आसपास के करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज देखी। करीब 1000 मोबाइल नंबरों की BTS और CDR की जांच हुई। मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया। 14 दिन की लगातार मेहनत के बाद आरोपित तक पहुंच बनाई गई।
क्या है तस्करी गिरोह का कनेक्शन
FAQ
- साईवाड़ मंदिर से कौन सी मूर्ति चोरी हुई थी?
जयपुर के साईवाड़ गांव स्थित ठाकुर लक्ष्मीनारायण मंदिर से करीब 1100 साल पुरानी अष्टधातु निर्मित मूर्ति चोरी हुई थी। यह दो फीट ऊंची प्रतिमा थी जिसमें भगवान शेषनाग पर विराजमान स्वरूप में दिखाई देते थे। 4 जून की रात यह वारदात हुई थी। - साईवाड़ मंदिर से कौन सी मूर्ति किस ने चोरी की ?
18 साल के गणेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पढ़ा था कि प्राचीन मूर्तियों के भीतर नीलम जैसे कीमती रत्न होते हैं। इसी लालच में उसने मूर्ति चुराकर खेत में ले जाकर खंडित की। कुछ नहीं मिला तो मूर्ति मिट्टी में दबा दी। - मूर्ति चोरी मामले में पुलिस ने 14 दिन में कैसे सुलझाया?
पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और 1000 मोबाइल नंबरों की CDR जांच की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी का सहारा लिया गया। SIT की टीम ने लगातार काम करते हुए आरोपित तक पहुंच बनाई और उसके खेत से खंडित मूर्ति बरामद की।
ये खबर भी पढे़:-
जयपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टॉप-20 में भारत का एकमात्र शहर
RE-NEET 2026: अलर्ट मोड़ पर खुफिया विभाग, जयपुर में 30 संदिग्धों से पूछताछ
स्कूल के दिनों में देखा सपना, पहले ही प्रयास में AIR 15, IAS रिया डाबी की कहानी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman