जयपुर कोचिंग हब, अवैध टावर आवंटन पर अफसरों को मिला लीगल नोटिस

Mukesh Sharma | Aug 18, 2026, 19:00 IST
Share
4 टावर पुलिस को आवंटित करने पर मुख्य सचिव समेत अफसरों को नोटिस
4 टावर पुलिस को आवंटित करने पर मुख्य सचिव समेत अफसरों को नोटिस

जयपुर के प्रताप नगर कोचिंग हब के चार टावर पुलिस विभाग को सौंपने पर 10-बी विकास समिति ने मुख्य सचिव समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को लीगल नोटिस भेजकर आवंटन रद्द करने की मांग की है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोचिंग हब के 4 टावर पुलिस विभाग को देने पर मुख्य सचिव व अन्य शीर्ष अफसरों को अवमानना का नोटिस।
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मास्टर प्लान उल्लंघन अवैध है तथा कोचिंग हब का आवंटन न्यायिक निर्णय के अधीन रहेगा।
  • 350 करोड़ का हब गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग सेंटरों को शिफ्ट कर आवासीय ट्रैफिक कम करने के लिए बना था।
  • जेडीए स्थानांतरण टाल रहा है,पुलिस विभाग को आवंटन रद्द नहीं करने पर अवमानना कार्रवाई की चेतावनी ।
कोचिंग हब के चार टॉवर को पुलिस विभाग को देने के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार 10-बी स्कीम विकास समिति की ओर से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, यूडीएच के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए.सावंत, जेडीए आयुक्त सिद्वार्थ महाजन और राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त अरविंद पोसवाल को कानूनी नोटिस दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत है

नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के लोगनाथन बनाम तमिलनाडु राज्य मामले में 4 अगस्त 2026 को दिए गए आदेश का हवाला दिया है। नोटिस में बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मास्टर प्लान और बिल्डिंग बाय-लॉज के विपरीत कोचिंग सेंटर चलाना अवैध है।

कोर्ट के अनुसार समर्पित कोचिंग हब के टावरों का अन्य संस्थाओं को किया गया आवंटन लंबित अदालती कार्यवाही के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा

योजना के उद्देश्य के विपरीत

नोटिस में 13 अगस्त 2026 की समाचार पत्रों की खबरों का हवाला देकर कहा है कि राजस्थान आवासन मंडल ने कोचिंग हब के चार टावरों को पुलिस विभाग को आवंटित कर दिया है या आवंटित करने की प्रक्रिया में है।

जबकि लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से बने कोचिंग हब का निर्माण गोपालपुरा बाईपास जैसे गैर-निर्धारित या व्यावसायिक क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग संस्थानों को स्थानांतरित करने के उद्देश्य से किया गया था। इसका मूल उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों में यातायात और भीड़भाड़ की समस्या को दूर करना है।

टालमटोल कर रहा है जेडीए

नोटिस में कहा है कि अधिकारी न्यायिक कार्यवाही को कमजोर करने और मास्टर प्लान के नियमों की अनदेखी करने की कोशिश कर रहे हैं। क्यों कि जेडीए छोटी-मोटी कमियों का हवाला देकर कोचिंग सेंटरों के स्थानांतरण को टाल रहा है।

नोटिस में मांग की गई है कि पुलिस विभाग या किसी अन्य गैर-शैक्षणिक संस्था को किए गए टावरों के आवंटन को तुरंत रद्द किया जाए और उनका कब्जा न सौंपा जाए। ऐसा न करने पर अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:-

कोचिंग हब में नहीं जा रहे कोचिंग, JDA सिर्फ पार्किंग-सेटबैक पर नोटिस दे रहा

कोचिंग हब के बाद भी कमर्शियल एरिया में चल रहे कोचिंग, SC ने JDA को घेरा

भूत बंगला बन गया 320 करोड़ का कोचिंग हब प्रोजेक्ट, अब एग्जिट रूट की तलाश

कोचिंग हब में नहीं आए कोचिंग संस्थान, गहलोत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सत्ता बदलते ही ठंडे बस्ते में





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पुलिस विभाग
  • अवमानना का नोटिस
  • जेडीए
  • कोचिंग हब
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना

By Saurabh Mishra

पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना
डॉन अबू सलेम, आतंकवादी कसाब, एक्टर संजय दत्त के केस पर पूर्व शासकीय वकील निकम ने खोले राज

By Sanjay Gupta

डॉन अबू सलेम, आतंकवादी कसाब, एक्टर संजय दत्त के केस पर पूर्व शासकीय वकील निकम ने खोले राज
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी

By Ashish Bhardwaj

सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा

By Sanjay Gupta

पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में

By Jageshwar prasad

Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी

By Manya Jain

नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी