कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Published:
पीए 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजस्थान के जयपुर कलेक्ट्रेट में एडीएम-ईस्ट के पीए मुकेश कुमार को एसीबी ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बिल पास कराने के एवज में यह रकम मांगी गई थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई
- एडीएम-ईस्ट का पीए 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
- बिल पास कराने के बदले मांगी थी रकम
- ट्रैप कार्रवाई से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप
- आरोपी के ठिकानों पर ACB की जांच जारी
किस तरह हुई रिश्वत की मांग
आरोपी ने बिल क्लियर करने के बदले 1 लाख रुपये नकद मांगे थे। परेशान होकर परिवादी ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए गए।
कैसे बिछाया गया जाल
नोटों पर पहले से केमिकल लगाया गया था। जैसे ही रकम का लेनदेन हुआ, सादा वर्दी में मौजूद एसीबी टीम ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। हाथ धुलाने पर पानी का रंग गुलाबी हो गया। इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
कार्रवाई के बाद हड़कंप
एसीबी ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया। इसके बाद जरूरी कागजी कार्यवाही शुरू की गई। पूरी कार्रवाई डीआईजी (DIG – Deputy Inspector General) डॉ. रामेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में हुई।
आगे की जांच जारी
इसके साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि क्या इस मामले में कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों की भी भूमिका थी। एसीबी आने वाले दिनों में इस दिशा में और खुलासे कर सकती है।
ये खबर भी पढे़:-
छलकेगा खुशी का जाम, जानिए क्यों सस्ती होने जा रही है विदेशी स्कॉच
जयपुर ग्रामीण सीट पर आयोग की अर्जी खारिज, लोकसभा चुनाव का है मामला
बच्चों के हक का दूध बेचा जा रहा था मावा भट्टियों को, सामोद में पकड़ा गया पिकअप
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari