बच्चों के हक का दूध बेचा जा रहा था मावा भट्टियों को, सामोद में पकड़ा गया पिकअप
Jageshwar prasad | Published:
सरकारी स्कूलों में बच्चों के दूध पर डाका, जयपुर में 3000 किलो मिल्क पाउडर से भरी पिकअप जब्त।
राजस्थान में जयपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 3000 किलो सरकारी दूध पाउडर से भरी एक पिकअप जब्त की है। यह दूध पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए था।
समझें क्या है पूरा मामला
- स्कूली बच्चों के मिड-डे मील का दूध पाउडर की कालाबाजारी।
- पुलिस ने पिकअप से बरामद किया 3000 किलो दूध पाउडर।
- बच्चों का दूध पाउडर मावा भट्टियों तक पहुंचाने की थी योजना।
- अप्रैल से स्कूलों में नहीं मिल रहा दूध, अब पकड़ा गया नेटवर्क।
- श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और जयपुर डेयरी का था मिल्क पाउडर।
जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में डीएसटी (DST) और सामोद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। जिसमें करीब 3 हजार किलो मिल्क पाउडर से लदी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।
मामला इसलिए भी संगीन हो जाता है क्योंकि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में अप्रैल माह के बाद से मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दूध नहीं मिल पा रहा था।
मावा भट्टियों को बेचा जाना था बच्चों का दूध
योजना के नियमानुसार इस मिल्क पाउडर का व्यावसायिक इस्तेमाल या खुले बाजार में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस ने गाड़ी से बरामद पैकेट्स का निरीक्षण किया तो वे श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और जयपुर डेयरी द्वारा निर्मित पाए गए।
पुलिस की घेराबंदी और संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह स्टॉक किस ब्लॉक, स्कूल या गोदाम से बाहर निकला। इसमें शिक्षा विभाग या डेयरी के कौन-कौन से अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-
चरमराया पुलिस मुख्यालय का एंटी-करप्शन नेटवर्क, नो-रिप्लाई मोड में सिस्टम
RGHS में भ्रष्टाचार को लेकर 3 महीने में 51 अस्पताल निलंबित, 24 पर जुर्माना
6 साल की बच्ची की मौत, चांदीपुरा वायरस की आशंका, 40 के सैंपल लिए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari