रोड अलाइनमेंट के नाम पर 33 लाख की रिश्वत, ACB ने किया दलाल और XEN को गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Apr 11, 2026, 12:52 IST
Share
XEN
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में एसीबी ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और एक दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह घूस झुंझुनूं में रोड अलाइनमेंट में बदलाव के लिए मांगी गई थी।

News In Short

  • एसीबी ने PWD के एक्सईएन और दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।
  • रिश्वत झुंझुनूं में रोड अलाइनमेंट में बदलाव के नाम पर मांगी गई थी।
  • दलाल याकूब को चौमूं पुलिया से पकड़ा, जबकि राकेश कुमार घर से हिरासत में लिए।
  • शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचित कर रिश्वत देने की योजना के बारे में जानकारी दी थी।
  • एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में 33 लाख रुपये की रिश्वत को रंगे हाथ पकड़ा गया।

News In Detail

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और एक दलाल को 33 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह रिश्वत झुंझुनूं में एक स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव और खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी। एसीबी की यह कार्रवाई शुक्रवार रात को की गई।

ACB की ट्रैप कार्रवाई

एसीबी ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे जयपुर के चौमूं पुलिया के पास से दलाल याकूब को 33 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। ये रकम झुंझुनूं में PWD के एक्सईएन राकेश कुमार को दी जानी थी। एसीबी टीम ने याकूब को पकड़ा और दूसरी टीम ने झुंझुनूं में राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

रोड अलाइनमेंट के नाम पर घूस

झुंझुनूं में स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए रोड अलाइनमेंट का कार्य चल रहा था। इसके तहत झुंझुनूं इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सर्वे और अलाइनमेंट का जिम्मा सौंपा गया था। शिकायतकर्ता की खातेदारी की जमीन को रोड में शामिल किया गया था और बाद में उसे बाहर निकालने के लिए रिश्वत की मांग की गई।

एसीबी ने चौमूं पुलिया पर बिछाया जाल

शुक्रवार रात चौमूं पुलिया के पास दलाल याकूब 33 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान वह PWD एक्सईएन राकेश कुमार से मोबाइल पर लगातार बातचीत भी कर रहा था। रिश्वत की रकम याकूब शनिवार को चिड़ावा जाकर XEN राकेश कुमार को देने वाला था।

वही एसीबी की दूसरी टीम ने झुंझुनूं के चिड़ावा से XEN राकेश कुमार को भी उसके घर से हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि याकूब अली गजट नोटिफिकेशन में अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भी शामिल है। वह किटाणा (झुंझुनूं) का रहने वाला है।

इंडिकेटर जला तो एसीबी ने पकड़ा

शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर चौमूं पुलिया पहुंचा था। दलाल याकूब अपनी गाड़ी से उतरकर शिकायतकर्ता की गाड़ी में बैठ गया। एसीबी के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने रिश्वत के 33 लाख रुपए दलाल याकूब को थमा दी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को कार का इंडिकेटर जलाकर रिश्वत की रकम देने का संकेत दिया। जिस पर एसीबी ने उसे तुरंत रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढे़:-

एक पुलिस अफसर ने 40 जगह से लगवाई सिफारिश, भरी मीटिंग में सीएम को यह किस्सा क्यों सुनाना पड़ा?

जयपुर में 42 बीघा जमीन अब हाउसिंग बोर्ड की, हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के दावों को किया ध्वस्त

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल रिमांड पर, एसीबी उगलवाएगी 960 करोड़ के घोटाले का सच

पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 19 अप्रैल को, 16 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Tags:
  • एसीबी
  • स्टेट हाईवे
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग
  • झुंझुनूं
  • रोड अलाइनमेंट
  • 33 लाख रुपये की रिश्वत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच