बर्थडे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या, जेल से फरार थे आरोपी
Ashish Bhardwaj | Jul 13, 2026, 16:33 IST
थप्पड़ के बदले जान
भरतपुर ओपन जेल के दो कैदी हाजिरी को गच्चा देकर 190 किलोमीटर दूर जयपुर के एक नाइट क्लब में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे। पार्टी के दौरान हुए विवाद में 25 साल के अन्नू गुर्जर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- ओपन जेल से फरार कैदी ने जयपुर के क्लब में की हत्या
- भरतपुर से 190 KM दूर जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे दो कैदी
- लड़की को थप्पड़ मारने पर चचेरे भाई की हुई निर्मम हत्या
- गोल्डी हत्याकांड का आरोपी कैदी बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल
- ओपन जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जयपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान लड़की को थप्पड़ मारने पर बदमाशों ने अपने ही दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी भरतपुर ओपन जेल से भागकर जयपुर आए थे।
बदमाश अपने साथियों के साथ मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक क्लब में बर्थडे पार्टी कर रहे थे। यह पूरा मामला मानसरोवर इलाके के आतिश मार्केट का रविवार रात का है।
कैसे हुआ पूरा विवाद
रविवार रात करीब 2:30 बजे किसी बात को लेकर ग्रुप में शामिल एक लड़की को अन्नू गुर्जर ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर वहां मौजूद बाकी लोगों से उसका विवाद हो गया।
साथियों ने ही किया हमला
विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने अपने साथी अन्नू गुर्जर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद खुद हमलावरों ने ही घायल अन्नू गुर्जर को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फरार कैदी निकले आरोपी
वहीं तीसरा आरोपी राजेश गुर्जर हिंडौन सिटी के एक रेप केस में सजा काट रहा था। तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर जयपुर आए थे।
पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष
पुलिस के अनुसार अनुज गुर्जर ने आकाश गुर्जर, हन्नी गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर अन्नू गुर्जर की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि अन्नू गुर्जर फरार कैदी कुलदीप और कुल्लू के मामा का लड़का था। इसके बावजूद विवाद के बीच उसकी जान चली गई।
पुलिस ने पकड़े 8 आरोपी
ये खबर भी पढ़े:-
मुख्यमंत्री का 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
राजस्थान और एमपी में बॉर्डर फिल्म जैसी लड़ाई, जमीन को लेकर दोनों राज्यों में ठनी
टोल प्लाजा पर आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक, टोलकर्मी गिरफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA