जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

Mukesh Sharma | Aug 22, 2026, 19:27 IST
Share
नॉमिनेशन के मिलेंगे सिर्फ 3 दिन
नॉमिनेशन के मिलेंगे सिर्फ 3 दिन

जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत भीड़ नियंत्रण और प्रत्याशियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने 15 नामांकन ऑफिस बनाए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 10 वार्डों के फॉर्म जमा होंगे। 27 से 31 अगस्त के बीच छुट्टियों को छोड़कर प्रत्याशी 3 दिनों में नामांकन कर सकेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
  • भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए 15 नामांकन केंद्र बनाए गए हैं।
  • प्रत्येक नामांकन केंद्र पर 10 वार्डों के फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • सरकारी छुट्टियों के कारण प्रत्याशियों को फॉर्म जमा करने के लिए केवल 3 दिन मिलेंगे।
  • नामांकन केंद्र संबंधित वार्डों की सीमा के नजदीक स्थापित किए गए हैं।
जयपुर नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला निर्वाचन शाखा चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुट गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट या शहर के प्रमुख केंद्रों पर होने वाली भारी भीड़ और समर्थकों की रैलियों से बचने के लिए विकेंद्रीकरण की व्यवस्था लागू की गई है।

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार शहर के अलग-अलग हिस्सों में 15 नामांकन ऑफिस खोले जा रहे हैं।

हर 10 वार्ड पर एक नामांकन ऑफिस

प्रशासन ने निर्णय लिया है कि हर 10 वार्ड के लिए एक पृथक नामांकन ऑफिस खोला जाएगा। ये ऑफिस संबंधित वार्डों के नजदीकी सरकारी भवनों और जोन कार्यालयों में स्थापित किए जा रहे हैं।

इस व्यवस्था से प्रत्याशियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और प्रक्रिया सुगमता से संपन्न होगी। प्रत्येक केंद्र पर रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) तैनात रहेंगे।

नामांकन के लिए केवल 3 दिन का समय

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कुल 5 दिनों की अवधि तय की गई है। हालांकि, बीच में आने वाले सरकारी अवकाशों के कारण प्रत्याशियों को फॉर्म भरने के लिए केवल 3 प्रभावी दिन ही मिल सकेंगे।

28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त के दिन नामांकन पत्र भर सकेंगे।

अवकाश के दिनों में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए प्रत्याशियों को तय समय सीमा के भीतर ही अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे।

वार्ड अनुसार नामांकन केंद्रों की सूची

वार्ड नंबरनामांकन ऑफिस (स्थान)
1 से 10रीको ऑफिस, रोड नंबर-5 VKI, सीकर रोड
11 से 20राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370 VKI, मुरलीपुरा
21 से 30नगर निगम झोटवाड़ा जोन ऑफिस, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा
31 से 40कमला देवी बुधिया रा.उ.मा.वि. हीरापुरा चौराहा, अजमेर रोड
41 से 50एसडीओ ऑफिस, सांगानेर
51 से 60पंचायत समिति ऑफिस, सांगानेर
61 से 70कमरा नंबर 45, कलेक्ट्रेट ऑफिस, बनीपार्क
71 से 80नगर निगम जगतपुरा जोन ऑफिस, नंदपुरी अंडरपास मालवीय नगर
81 से 90नगर निगम मालवीय नगर जोन ऑफिस, विधानसभा के पास, लालकोठी
91 से 100नगर निगम सिविल लाइंस जोन ऑफिस, शास्त्री नगर
101 से 110जिला परिषद ऑफिस, बनीपार्क कलेक्ट्रेट के पास
111 से 120नगर निगम किशनपोल जोन ऑफिस, घाटगेट
121 से 130कमरा नंबर 26, जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस, बनीपार्क
131 से 140राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क
141 से 150नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ऑफिस, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेब चौक

ये भी पढ़ें:-

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

मिशन मोड़ में भाजपा, निकाय चुनाव में सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

निकाय चुनाव पर कांग्रेस की बैठक, डोटासरा बोले- सरकार की विफलताएं जनता को बताएंगे

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले



Tags:
  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • नगर निगम चुनाव
  • जयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब