जयपुर निकाय चुनाव: बीजेपी ने मारी बाजी, प्रत्याशी रिसॉर्ट पहुंचे, कांग्रेस असमंजस में

Mukesh Sharma | Sept 12, 2026, 20:41 IST
Share
बाड़ेबंदी का कमल खिला, कांग्रेस में हाथ मलने की नौबत
बाड़ेबंदी का कमल खिला, कांग्रेस में हाथ मलने की नौबत

जयपुर नगर निगम चुनाव के मतदान बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली, जबकि रणनीति और स्पष्टता के अभाव में कांग्रेस उम्मीदवार देर शाम तक सिर्फ बुलावे का इंतजार करते रहे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बाड़ेबंदी बीजेपी की चाल तेज, कांग्रेस में हाथ मलने की नौबत।
  • वोटिंग के दूसरे ही दिन एक्टिव हुई भाजपा, प्रत्याशी रिसॉर्ट पहुंचे।
  • 'तैयार रहो' के मैसेज पर अटकी कांग्रेस, इंतजार करते रहे प्रत्याशी।
  • अमीन कागजी, रफीक खान और खाचरियावास की बैठकों का दौर जारी।
  • रिसॉर्ट पॉलिटिक्स तेज: कांग्रेस ने विधायकों पर डाली जिम्मेदारी।
राजस्थान में शहरी निकायों के लिए मतदान हो चुका है और अब परिणाम का इंतजार है। परिणाम आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों की बाड़बंदी करनी शुरु कर दी है। भाजपा करीब-करीब सभी जगहों पर अपने उम्मीदवारों को मतदान के दूसरे दिन सुबह ही बाड़ेबंदी में पहुंचा चुकी है। जबकि कांग्रेस में कुछ ही जगहों पर उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी हुई है।

भाजपा ले गई, कांग्रेसी इंतजार में

राजस्थान में कुल 309 शहरी निकाय हैं और सभी में मतदान हो चुका है। लेकिन,राजधानी होने के कारण जयपुर नगर निगम सबसे बड़ा निगम है और दोनों ही पार्टियों के लिए इसे जीतना प्रतिष्ठा का प्रश्न है। नगर निगम बनने के बाद से अब तक भाजपा ही जयपुर में बोर्ड बनाती रही है।

11 सितंबर शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के दूसरे ही दिन शनिवार को भाजपा ने जयपुर के अपने उम्मीदवारों को एक रिसोर्ट में पहुंचा दिया है। इसके उलट कांग्रेस के उम्मीदवार खुले घूम रहे हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी विधायक व विधायक प्रत्याशी की है।

तैयार रहो बुलाएं तो आना होगा

जयपुर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवारों को सुबह पार्टी की ओर से बाड़ेबंदी में चलने को तैयार रहने का मैसेज किया गया था। लेकिन,इसके बाद देर शाम तक इन उम्मीदवारों के पास कोई सूचना नहीं थी कि उन्हें बाड़ेबंदी में जाना है या नहीं !

कांग्रेस में भ्रम की स्थिति

मतदान के दूसरे दिन जयपुर से कांग्रेस विधायक रफीक खान व अमीन कागजी,जयपुर के प्रभारी रोहित बोहरा,विधायक प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,पुष्पेंद्र भारद्वाज आदि ने आपस में विचार विमर्श भी किया। इसके बावजूद कोई स्पष्ट रणनीति नहीं बन पाई। जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने यह जिम्मेदारी विधायक व विधायक प्रत्याशियों की होने की बात कही।

लेकिन,शनिवार की देर शाम तक भी इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी। वह विधायकों व अन्य नेताओं के साथ शनिवार की देर शाम को भी बैठक कर रहे थे। हालांकि कुछ विधायक प्रत्याशियों ने कहा है कि वे कल अपने इलाके उम्मीदवारों को बाड़ेबंदी में लेकर जाएंगे। उधर पार्षद उम्मीदवार भी देर शाम तक मैसेज का इंतजार कर रहे थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की बाड़ाबंदी में निर्दलीय प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत

सीएम भजनलाल के जयपुर रोड शो पर डोटासरा का हमला, बोले- शो रहा पूरी तरह फ्लॉप

गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप, एसआईआर में नाम जोड़ने व कटवाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा

जयपुर निगम चुनाव: 99 उम्मीदवार करोड़पति, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा

Tags:
  • पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
  • सुनील शर्मा
  • कांग्रेस विधायक रफीक खान
  • जयपुर नगर निगम
  • पुष्पेंद्र भारद्वाज
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC