जयपुर निकाय चुनाव, 18 निकायों के 565 बूथों पर कल होगी वोटिंग

Mukesh Sharma | Sept 08, 2026, 22:39 IST
Share
जयपुर निकाय चुनाव
जयपुर निकाय चुनाव

जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में बुधवार 9 सितंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से दो पारियों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन 18 निकायों में 565 बूथों पर होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 3.88 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग; 152 बूथ संवेदनशील।
  • भवानी निकेतन से दो पारियों में रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां।
  • तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, वहां नहीं होगा मतदान।
  • 14 सितंबर को भवानी निकेतन में होगी मतों की गणना।
जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में बुधवार 9 सितंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से दो पारियों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन 18 निकायों में 565 बूथों पर होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि इन 18 निकायों में मौजूद 565 पोलिंग बूथ में से 152 बूथों को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा है। इन बूथों पर निष्पक्ष चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी।

18 निकायों में 3.90 लाख वोटर्स

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर की 18 नगरीय निकायों में कुल 3 लाख 90,378 वोटर हैं। इनमें से 3 लाख 88 हजार 833 वोटर कल वोटिंग करेंगे। नगर पालिका चाकसू, मनोहरपुर और नरायणा के तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण इन वार्ड में वोटिंग नहीं होगी।

यहां होगी काउं​टिंग

9 सितंबर को वोटिंग पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन भवानी निकेतन में जमा होंगी। 14 सितंबर को इन निकायों की मतगणना भी यहीं होगी।

यहां होगी बुधवार को वोटिंग

नगर परिषद :— चौमूं, शाहपुरा

नगर पालिका :— मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा।

क्रमांकनगरीय निकायवोटिंग काउंटिंग सेंटर
1चौंमू नगर परिषदराजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
2शाहपुरा नगर परिषदश्री कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
3कानोता नगर पालिकामहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कानोता
4वाटिकापं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र, वाटिका
5जमवारामगढ़पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमवारामगढ़
6मनोहरपुरपीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहरपुर
7फागीकार्यालय पंचायत समिति, फागी
8दूदूराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मालपुरा रोड, दूदू
9सांभरलेकराजकीय शाकम्भर स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, सांभरलेक
10चाकसूराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाकसू
11कालाडेराराजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
12खेजरोलीराजकीय कन्या महाविद्यालय, चौंमू
13बस्सीकॉलेज ऑफ डेयरी एण्ड फूड टेक्नोलॉजी, बस्सी
14नरायणाराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरायणा
15जोबनेरश्री कर्ण नरेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोबनेर
16किशनगढ़-रेनवालमा.रि.सो. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
17बगरूमहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बगरू
18फुलेराकार्यालय नगर पालिका, फुलेरा

ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान के 39 जिलों के 162 नगरीय निकायों में कल मतदान, तैयारियां पूरी

आमेर गाइड हत्याकांड: स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी पर सवाल, भाजपा MLA बालमुकुंद ने कसा तंज

आमेर में गाइड की हत्या पर उबाल: बाजार-महल बंद, सड़क पर धरना; 50 लाख की मदद पर बनी सहमति

राजस्थान PHED ठेकेदारों की हड़ताल, बकाया भुगतान न मिलने पर 9 सितंबर से जलापूर्ति ठप

Tags:
  • जयपुर
  • नगरीय निकाय
  • नगर परिषद
  • नगर पालिका
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड