जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश
Mukesh Sharma | Aug 21, 2026, 15:50 IST
कांग्रेस का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग, जवाहर सिंह बेढ़म का पलटवार
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल विवाद पर राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस और सीजेपी पर शांति भंग करने का आरोप लगाया। वहीं, सीजेपी नेता ने पलटवार करते हुए भाजपा पर प्रायोजित हिंसा भड़काने का दावा किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- जवाहर सिंह बेढ़म का आरोप, सीजेपी का मुखौटा पहन अराजकता फैला रही कांग्रेस।
- मंत्री अविनाश गहलोत का हमला,अराजक तत्वों का अड्डा बनी सीजेपी पार्टी।
- आशुतोष रांका की सफाई,'ग्रामीणों के बुलावे पर निरीक्षण करने पहुंचे थे।
- भाजपा पर पलटवार, स्थानीय पार्षद ने पैसे देकर भड़काई प्रायोजित हिंसा।
कांग्रेस का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग: जवाहर सिंह बेढ़म
कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं बचा है। इसलिए उनके लोग सीजेपी का मुखौटा पहनकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
अराजक तत्वों की पार्टी बनी सीजेपी- अविनाश गहलोत
भाजपा विरोधी तत्व प्रणाली को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। राजस्थान की जनता समझदार है और उसने इन्हें खदेड़कर सबक सिखाया है। इन्हें अब भी सीख लेनी चाहिए।
ग्रामीणों ने खुद बुलाया था, पार्षद बांट रहा था रुपए- रांका
ग्रामीणों ने तो खुद हमसे स्कूल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था। हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोगों को भेजा गया था। मुझे जानकारी मिली है कि स्थानीय भाजपा पार्षद मौके पर गुंडों को पैसे बांटता हुआ देखा गया था। यह पूरी हिंसा प्रायोजित थी।
ये भी पढ़ें:-
CJP ने शिक्षा मंत्री को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
मदन दिलावर को आशुतोष रांका की चुनौती,राजस्थान के 10 बेहतरीन स्कूल दिखाएं
स्कूल एंट्री बैन पर कांग्रेस का विधानसभा गेट पर धरना, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj