75 वर्षीय महिला को किया 6 दिन डिजिटल अरेस्ट, 1.85 करोड़ की ठगी

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
digital
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर में 75 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। महिला को 1.85 करोड़ की ठगी का शिकार बनाया गया। महिला ने SBI में दो चेक के जरिए बड़ी राशि ट्रांसफर की

News In Short

  • राजस्थान के जोधपुर में 75 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.85 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।
  • महिला ने SBI में दो चेक के जरिए बड़ी राशि ट्रांसफर की, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने सावधानी नहीं बरती।
  • पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने महिला के हाव-भाव देखकर संदेह किया और पुलिस को सूचित किया।
  • साइबर पुलिस ने महिला को ठगों से मुक्त कराया और 22 लाख रुपये की ठगी से बचाया।
  • अगर SBI बैंक ने पहले पूछताछ की होती, तो महिला ठगी से बच सकती थी।

News In Detail

राजस्थान के जोधपुर में एक 75 वर्षीय महिला सरस्वती माहेश्वरी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का शिकार बना लिया। महिला के बैंक खाते से 1.85 करोड़ रुपये की ट्रांसफर के बाद ठगों ने उसे और पैसे की मांग के लिए डराना शुरू कर दिया। यह घटना साइबर थाना क्षेत्र में घटित हुई। महिला को 6 दिन तक ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर रखा था।

महिला का किया ब्रेन वॉश

कमला नेहरू नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला को ठगों ने पूरी तरह से ब्रेन वॉश कर लिया। महिला से बैंक खातों की जानकारी लेकर, उन्हें SBI शाखा में जाकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। महिला ने दो चेक के जरिए 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा दिए। हालांकि, बैंक कर्मचारियों ने इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर करते समय कोई सावधानी नहीं बरती।

बैंक की सजगता से महिला को बचाया गया

महिला द्वारा ट्रांसफर की गई रकम के बाद, वह पंजाब नेशनल बैंक पहुंची, जहां के कर्मचारियों की सजगता ने उसे और पैसे की ठगी से बचाया। बैंक के स्टाफ ने महिला के हाव-भाव से संदेह किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद बैंक ने साइबर थाने से संपर्क किया और इस मामले को लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला से मिलकर उसे समझाया कि वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो चुकी है और ठग उसे वीडियो कॉल के जरिए धमका रहे थे।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

पंजाब नेशनल बैंक ने 22 लाख रुपये के ट्रांसफर को रोका दिया गया हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। साइबर पुलिस ने महिला से मिलकर उसे ठगों के बारे में सच बताया और महिला को समझाया कि वे असली पुलिस नहीं बल्कि ठग थे। इसके बाद महिला को ठगी से बचाया गया।

साइबर पुलिस की जांच और कार्रवाई

इस मामले के बाद साइबर थाना पुलिस ने ठगी के आरोपियों के अन्य खातों की जानकारी जुटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक पुलिस ने इस ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

ये भी पढे़:-

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल

Tags:
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • डिजिटल अरेस्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर