चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Ashish Bhardwaj | Sept 09, 2026, 22:39 IST
Share
जोधपुर निकाय चुनाव में ड्यूटी
जोधपुर निकाय चुनाव में ड्यूटी

राजस्थान के जोधपुर निकाय चुनाव में ड्यूटी के लिए तय समय पर नहीं पहुंचने वाले 8 मतदान कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर निकाय चुनाव में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
  • ड्यूटी से गायब 8 मतदान कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
  • कार्मिक तय समय पर रवानगी स्थल नहीं पहुंचे थे।
  • प्रशासन ने इसे चुनावी लापरवाही माना है।
  • अब नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
नरेश रमेश @ जोधपुर

राजस्थान में नगर निकाय आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत जोधपुर जिले में भी मतदान होना है। जिले की 6 नगर पालिकाओं के 178 वार्डों में चुनाव कराया जा रहा है।इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान दलों का गठन किया था।

मतदान अधिकारियों को 8 सितंबर 2026 को रवानगी स्थल पहुंचना था। सभी कार्मिकों को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचना था। यहां से मतदान दलों को संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाना था।

समय पर नहीं पहुंचे कार्मिक

बिलाड़ा, भोपालगढ़ और पीपाड़ शहर नगर पालिकाओं के मतदान दलों को सुबह 7 बजे पहुंचना था। वहीं बालेसर सत्ता, तिंवरी और मथानिया नगर पालिकाओं के लिए सुबह 11 बजे उपस्थिति तय थी।निर्धारित समय निकलने के बाद भी कुछ कार्मिक रवानगी स्थल पर नहीं पहुंचे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कुल 8 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

निलंबन की तैयारी

समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम और राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने दी चेतावनी

प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रकोष्ठ और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को जिम्मेदारी समझने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।अनधिकृत अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव व्यवस्था पर नजर

निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। मतदान दलों की समय पर रवानगी चुनाव प्रक्रिया का अहम हिस्सा होती है। ऐसे में किसी भी कर्मचारी की गैरहाजिरी से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।इसी कारण प्रशासन ने शुरुआत में ही सख्त संदेश दिया है। आने वाले दिनों में चुनाव ड्यूटी से जुड़े अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखी जाएगी।

ये खबर भी पढे़:-

वेस्टर्न डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर पूरा, जानें राजस्थान को इसका कैसे होगा फायदा?

राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती के रिजल्ट पर रोक

कर्मचारी की सरकारी मकान से बेदखली और 14 साल के दोगुने किराये की वसूली पर रोक

राजस्थान निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बुजुर्ग की मौत, घर लौटते समय बिगड़ी तबीयत

Tags:
  • नगर पालिका
  • निकाय चुनाव
  • चुनाव ड्यूटी
  • जोधपुर
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर