राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती के रिजल्ट पर रोक

Mukesh Sharma | Sept 09, 2026, 20:22 IST
Share
असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती के रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती के रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

RPSC द्वारा आपत्तियों का निपटारा किए बिना असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के इंटरव्यू कराने पर राजस्थान हाई कोर्ट ने रिजल्ट पर अंतरिम रोक लगा दी है। हालांकि,भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • फाइनल आंसर-की के बिना इंटरव्यू कराने पर कोर्ट सख्त।
  • जनरल पेपर के 15 विवादित सवालों पर उठाई गईं आपत्तियां।
  • नियुक्तियों से तीसरे पक्ष के अधिकार बनने का जताया गया डर।
  • हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा सचिव और RPSC से मांगा जवाब।
राजस्थान हाई कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज शिक्षा भर्ती-2025 में अंग्रेजी विषय का परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है,लेकिन भर्ती प्रक्रिया जारी रखने को कहा है।

जस्टिस गणेशराम मीणा की अदालत ने यह अंतरिम आदेश संजय आशिया की याचिका पर दिए। कोर्ट ने उच्च शिक्षा सचिव और राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के सचिव से जवाब मांगा है।

एडवोकेट आर.पी.सैनी ने कोर्ट को बताया कि आरपीएससी मॉडल आंसर की में विवादित प्रश्नों की आपत्तियों का निपटारा किए बिना और फाइनल आंसर-की जारी किए बिना इंटरव्यू कर रही है। अगर विवादित प्रश्नों के निपटारा किए बिना नियुक्तियां हो गईं तो तीसरे पक्ष के अधिकार क्रिएट हो जाएगें। इसलिए फिलहाल नियुक्तियों प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

जनरल पेपर के 15 सवालों पर आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 18 सितंबर 2025 को अंग्रेजी सहित कुल 30 अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अंग्रेजी विषय में कुल 42 पद हैं। याचिकाकर्ता ने अंग्रेजी विषय में आवेदन किया था।

लिखित परीक्षा के जनरल पेपर में 15, अंग्रेजी विषय के पहले पेपर में 4 और द्वितीय पेपर में 7 प्रश्नों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई। लेकिन,आरपीएससी ने न तो आपत्तियों का निपटारा किया और न ही फाइनल आंसरकी ही जारी की और सीधे इंटरव्यू लेने शुरु कर दिए।

याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने सामान्य ज्ञान विषय के 15 सवालों पर आपत्ति की है। इससे दूसरे विषयों के परिणाम भी प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश

राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज

राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित

आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • आरपीएससी
  • आंसर की
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड