कर्मचारी की सरकारी मकान से बेदखली और 14 साल के दोगुने किराये की वसूली पर रोक
Mukesh Sharma | Sept 09, 2026, 20:06 IST
सरकारी मकान बेदखली और दोगुना किराया वसूली पर HC की रोक
राजस्थान हाई कोर्ट ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी को सरकारी मकान से निकालने और 14 साल का दोगुना किराया वसूलने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- गांधीनगर स्थित सरकारी मकान आवंटन रद्द करने पर हाईकोर्ट से अंतरिम स्टे।
- बिना जांच रिपोर्ट और पक्ष सुने बिना बेदखली आदेश को बताया प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन।
- विभाग पर लगा मनमानेपन और बिना वैधानिक नोटिस के दंडात्मक कार्रवाई का आरोप।
- मामले पर राज्य सरकार से जवाब तलब, अगली सुनवाई 28 सितंबर को तय।
एडवोकेट सुनील समदडिया ने बताया कि याचिकाकर्ता 2004 एलडीसी की पोस्ट पर नियुक्त हुआ था। वह वर्तमान में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। सितंबर 2012 में उसे गांधीनगर में सरकारी मकान आवंटित हुआ था।
जांच कर कहा सबलेट किया है
याचिकाकर्ता को जांच रिपोर्ट दिए बिना सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया। उसे 22 जुलाई, 2026 का एक नोटिस भी दिया था जिसका जवाब 28 जुलाई को दे दिया था।
आवंटन रद्ध, कहा दुगुना किराया लेंगे
पहले कहा अन्य रहता है फिर कहा सबलेट कर दिया
विभाग ने निरीक्षण रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों की कॉपी दिए बिना तथा 28 जुलाई को पेश उसके जवाब पर विचार किए बिना ही सीधा दंडात्मक आदेश पारित कर दिया।
मनमाना है आदेश
याचिकाकर्ता के स्पष्टीकरण को नजरअंदाज करना आदेश के मनमानेपन व विवेकहीनता है। जब आवंटन आदेश ही अवैध है तो उससे जुड़ी बेदखली और वर्ष 2012 से दोगुना किराया वसूली की दंडात्मक कार्रवाई भी स्वतः अवैध हो जाती है।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट: शादी से राज्य बदलने पर महिलाओं को EWS लाभ से नहीं कर सकते वंचित
आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj