पूर्व NSG कमांडो के घर से मिले 1.06 करोड़ रुपए, असम राइफल का था जवान
Ashish Bhardwaj | Jul 17, 2026, 17:52 IST
पूर्व कमांडो
राजस्थान पुलिस ने पूर्व NSG कमांडो रतनसिंह को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके घर से 1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा कैश और 8 किलो अफीम बरामद हुआ है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर पुलिस ने पूर्व NSG कमांडो रतनसिंह को ड्रग तस्करी मामले में किया गिरफ्तार।
- आरोपी के घर से 1.06 करोड़ रुपए नकद और 8 किलो अफीम का दूध बरामद हुआ।
- पुलिस ने एक क्रेटा कार भी जब्त की है और जांच शुरू कर दी है।
- छापेमारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
- पुलिस अब कैश और अफीम की खेप के स्रोत का पता लगा रही है।
पुलिस को देखते ही रतनसिंह ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
घर से मिला करोड़ों का खजाना
यह पूरी कार्रवाई जोधपुर के पॉश इलाके एकता नगर, रमजान का हत्था में आरोपी के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी के इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है।
पुलिस ने नकदी और अफीम के अलावा एक क्रेटा कार भी जब्त की है। अब पुलिस आरोपी से इतनी बड़ी रकम और नशे की खेप के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है।
नोट गिनते-गिनते हो गई सुबह
चौधरी के मुताबिक रतनसिंह पहले असम राइफल्स में जवान रह चुका है। इसके बाद उसने देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल NSG में कमांडो के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।
DCP ने बताया कि देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक चलती रही। तलाशी में आरोपी के घर से 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा नकद बरामद हुए।
आरोपी के ठिकाने पर 500-500 रुपए के नोटों की इतनी गड्डियां मिलीं कि पुलिस को इन्हें गिनते-गिनते सुबह हो गई।
अफीम और कैश का स्रोत खंगाल रही पुलिस
इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि करोड़ों रुपए के इस कैश का मुख्य जरिया क्या है। एक पूर्व सुरक्षाकर्मी के इस तरह ड्रग तस्करी में पकड़े जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
ये खबर भी पढ़े:-
आसाराम की अंतरिम जमानत का सरकार ने किया विरोध, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
सूबेदार के बेटे ने नीट-यूजी में गाड़ा झंडा, दोबारा परीक्षा में भी आए 705 अंक
उम्मेद अस्पताल में प्रसूता को चढ़ाया गलत ब्लड, फैला किडनी में इन्फेक्शन
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA