फीडिंग करा रही महिला आरपीएस से अश्लील हरकत, आरोपी को किया गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Feb 23, 2026, 13:01 IST
Share
Woman
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला अधिकारी (आरपीएस) के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई हैं। एक महिला ऑफिसर अपनी कार में बच्चे को फीडिंग करा रही थी।

News In Short

  • जोधपुर में महिला अधिकारी (आरपीएस) के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई।
  • महिला अफसर अपनी कार में बच्चे को फीडिंग करा रही थीं।
  • कार के पास खड़ी बस से व्यक्ति ने महिला अफसर से किए अश्लील इशारे।
  • महिला अफसर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ा।
  • आरोपी की पहचान टोंक के बशीर के रूप में हुई है।

News In Detail

राजस्थान में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों का दुस्साहस इतना बढ़ा हुआ है कि वे महिला पुलिस अधिकारी को भी बख्श नहीं रहे हैं। जोधपुर में एक मनचले ने कार में बच्चे को फीडिंग करा रही एक महिला आरपीएस अधिकारी को अश्लील इशारे किए। हालांकि, बाद इस महिला अफसर ने पीछा कर मनचले को गिरफ्तार करा दिया।

यह है पूरा मामला

बताया जाता है कि राज्य पुलिस सेवा (आरपीएस) की एक अधिकारी रविवार को अपनी कार में सिविल ड्रेस में बैठकर अपने बच्चे को फीडिंग करा रही थीं। इस दौरान उनकी कार ट्रैफिक लाइट पर रुकी। अचानक पास में एक सिटी बस आई और उसमें बैठे एक व्यक्ति ने महिला पुलिस अफसर की तरफ अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। व्यक्ति की यह अभद्रता लगातार जारी रही। जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ और सिटी बस रवाना हुई, महिला अफसर ने उसे पीछा किया और बस को रुकवाकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

महिला अफसर ने आरोपी को पकड़ा

महिला अफसर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी बस को रुकवाया, फिर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी पहचान टोंक निवासी बशीर उर्फ गुलाब उर्फ रमजान के रूप में की। यह घटना पुलिस द्वारा दावा किए गए महिला सुरक्षा के उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करती है।

महिला सुरक्षा पर सवाल

इस घटना को लेकर महिला संगठनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जोधपुर में महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद महिलाओं से छेड़छाड़ जारी है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है कि अश्लील फब्तियों का शिकार होने वाली महिला खुद पुलिस अधिकारी है।

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के कदम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा को अपनी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है और इसे भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से जोड़कर देखा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करना, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ऋण प्रदान करना, पिंक टॉयलेट्स का निर्माण और 'रानी लक्ष्मीबाई केंद्र' की स्थापना शामिल है।

ये भी पढे़:-

पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से वापस लिए कंबल, बोले-जो मोदी को गलत कहते हैं, उन्हें हक नहीं

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा

​जयपुर में 15 साल पुराने कमर्शियल वाहन हटेंगे, ऐसी गाड़ियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर



Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • महिला सुरक्षा
  • अधिकारी
  • महिला आरपीएस अधिकारी
  • अश्लील इशारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं