मंत्री ने किया महिला शिक्षक का मोबाइल चेक, कांग्रेस बोली- किसने दिया अधिकार
Mukesh Sharma | Jul 17, 2026, 22:23 IST
महिला शिक्षक का मोबाइल चेक करने पर शिक्षा मंत्री विवाद में
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के स्कूल निरीक्षण के दौरान एक महिला शिक्षक का मोबाइल देखने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस ने इसे निजता के अधिकार का हनन बताते हुए सवाल उठाए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- शिक्षा मंत्री ने स्कूल निरीक्षण में महिला शिक्षक का मोबाइल देखा, विवाद।
- कांग्रेस ने उठाए सवाल- किसने दिया मोबाइल चेक करने का अधिकार।
- दिलावर बोले- विभागीय आदेश देखे, मोबाइल चेक नहीं किया।
- मंत्री ने पलटवार किया - विपक्ष ने मानसिक दिवालियापन बताया।
- शिक्षा में बदलाव से असहज है विपक्ष, दिलावर ने साधा निशाना।
वहीं, दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षिका के मोबाइल पर विभागीय आदेश देखे थे। दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी की है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के मोबाइल नहीं, अपनी नाकामियों की फाइल चेक करनी चाहिए। उन्होंने कहा, असली सच्चाई वहीं मिलेगी।
शिक्षा मंत्री मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं.. इसका एक और रूप देखिए
आखिर शिक्षा मंत्री को किसी भी शिक्षिका का मोबाइल चेक करने का अधिकार किसने दिया? ये केवल निजता का सवाल नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा का भी प्रश्न है।
शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के मोबाइल नहीं, अपनी नाकामियों की… pic.twitter.com/xFnT9Dnx00
— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) July 16, 2026
दिलावर का पलटवार
दिलावर ने स्पष्ट किया कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से विभागीय कार्यों, ऑनलाइन पोर्टल, आदेशों और डिजिटल प्रक्रियाओं की जानकारी लेना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षिका ने स्वयं अपने मोबाइल पर विभागीय आदेश दिखाए थे। इसे मोबाइल चेक करना बताना गलत है।
शिक्षिका के मोबाइल में विभागीय आदेश देखना, विपक्ष ने "मोबाइल चेक करना" बता दिया — यह विपक्ष की राजनीतिक दिवालियापन का स्पष्ट प्रमाण है।
सत्य को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना विपक्ष की राजनीति हो सकती है, लेकिन इससे तथ्य कभी नहीं बदलते ...
विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से… https://t.co/38Gdqw62K4
— Madan Dilawar (@madandilawar) July 17, 2026
शिक्षा में बदलाव को लेकर बयान
मंत्री ने कहा कि झूठ और भ्रम फैलाकर विकास की गति नहीं रोकी जा सकती। जनता सच्चाई जानती है और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के हर प्रयास के साथ मजबूती से खड़ी है।
ये भी पढ़ें:-
मदन दिलावर ने गाय और भैंस के दूध का समझाया अंतर, छिड़ गया सियासी बवाल
फिर तो मैं भी ईमानदार नहीं, आखिर मदन दिलावर ने ऐसा क्यों कहा
सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari