महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा की सीटें खाली, लॉटरी ही नहीं निकाली
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कई महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा की सीटें खाली चल रही हैं। दस्तावेजों की जांच के लिए रिपोर्टिंग करने के लिए 22 जुलाई तक का समय है।
राजस्थान के 970 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 18 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी आयोजित की गई थी, लेकिन अभी भी कई स्कूलों में सीटें खाली हैं। इन स्कूलों में विशेष रूप से विज्ञान संकाय की सीटों पर कम आवेदन प्राप्त हुए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आगामी शेड्यूल घोषित किया है। चयनित विद्यार्थियों को 22 जुलाई तक पांच में से किसी एक स्कूल में रिपोर्टिंग करनी होगी। 23 जुलाई को चयनित विद्यार्थियों की सूची घोषित की जाएगी और 24 से 26 जुलाई तक उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल में उपस्थित रहना होगा।
यह खबर भी पढ़ें...
सरकारी स्कूल के टीचरों को अब भेड़ गिनने का काम | पढ़ाएंगे कब सरकार ?
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने रोकर कहा-तबादला कराना है तो करा दो, मैं ऐसे ही काम करूंगी
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र पांडे ने सरकार से अपील की है कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला की स्वीकृति दी जाए। इससे कॉमर्स और आर्ट्स के विद्यार्थियों को भी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सकेगा। वहीं स्कूलों में सीटों का सही उपयोग हो सकेगा।
कहा जा रहा है कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा की सीटें खाली रहने का मुख्य कारण दस्तावेज सत्यापन न होना है। बिना दस्तावेजों की जांच के विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त भी किया जा सकता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आगामी शेड्यूल घोषित किया है। चयनित विद्यार्थियों को 22 जुलाई तक पांच में से किसी एक स्कूल में रिपोर्टिंग करनी होगी। 23 जुलाई को चयनित विद्यार्थियों की सूची घोषित की जाएगी और 24 से 26 जुलाई तक उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल में उपस्थित रहना होगा।
सिर्फ 25 फीसदी सीटें भरी गईं प्रदेश के 970 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए कुल 58,200 सीटें निर्धारित की गई थीं। अब तक केवल 25 फीसदी सीटों पर ही आवेदन आए हैं और अधिकांश सीटें खाली पड़ी हैं। खासतौर पर विज्ञान संकाय में आवेदन कम हैं, क्योंकि अधिकांश पुराने विद्यार्थियों ने ही इसे प्राथमिकता दी थी। नए आवेदन कम आए हैं।
सरकारी स्कूल के टीचरों को अब भेड़ गिनने का काम | पढ़ाएंगे कब सरकार ?
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने रोकर कहा-तबादला कराना है तो करा दो, मैं ऐसे ही काम करूंगी
स्कूलों में तीन संकायों का अभाव
रिक्त सीटों का कारण और प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतें
FAQ
- 1. महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा की सीटें क्यों खाली हैं?
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए आवेदन कम आए हैं, खासकर विज्ञान संकाय की सीटें खाली हैं, क्योंकि अन्य संकायों के लिए कोई विकल्प नहीं है। - 2. 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन कब होगा?
11वीं कक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। - 3. क्या महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में तीनों संकायों की स्वीकृति दी जाएगी?
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र पांडे ने सरकार से तीनों संकायों की स्वीकृति देने की अपील की है, ताकि कॉमर्स और आर्ट्स के विद्यार्थियों को भी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सके।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari