कैबिनेट मंत्री जोराराम के बेटे का ट्र्रांसफर, क्या मदन राठौड़ के इशारे पर हटाया?

Mukesh Sharma | Jul 14, 2026, 17:32 IST
Share
मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त
मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त

राजस्थान में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के पुत्र दीपक कुमार का तबादला और उसके ठीक बाद रद्द होने का मामला चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को भाजपा की अंदरुनी गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के पुत्र दीपक कुमार का सुमेरपुर से जालोर ट्र्रांसफर।
  • बाद में चले हार्ईवोल्टेज ड्रामे में 24 घंटे के भीतर दीपक का तबादला निरस्त हुआ।
  • दीपक की नियुक्ति ऑफ़ द रिकॉर्ड सुमेरपुर में मंत्री के स्थानीय कार्यालय में थी।
  • पाली की राजनीति में ओमप्रकाश माथुर और मदन राठौड़ की पुरानी अदावत रही है।
  • माथुर गुट में हैं जोराराम, चर्चा यह कि कहीं दीपक को उखाड़ने के पीछे राठौड़ तो नहीं।
राजस्थान में इन दिनों तबादला एक्सप्रेस तो थम चुकी है, लेकिन उसके पीछे छूटे कुछ सियासी किस्से अब भी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के बेटे दीपक कुमार के ट्रांसफर का। हालांकि, 24 घंटे के भीतर उसे निरस्त कर दिया गया।

इस तबादले ने न केवल प्रशासनिक हल्कों में हलचल मचा दी है, बल्कि पाली जिले की अंदरूनी राजनीति के कई समीकरणों को भी सतह पर ला दिया है।

मंत्री पुत्र का सुमेरपुर से जालोर ट्रांसफर, हाईवोल्टेज ड्रामा
मंत्री पुत्र का सुमेरपुर से जालोर ट्रांसफर, हाईवोल्टेज ड्रामा

​बेटा ही संभालता है पिता का सियासी कामकाज

​पूरा माजरा समझने के लिए पहले किरदारों और उनकी भूमिका को जानना जरूरी है। मंत्री जोराराम कुमावत के पुत्र दीपक कुमार सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT) में सहायक प्रोग्रामर हैं।

वैसे तो सरकारी मुलाजिमों के ट्रांसफर रूटीन प्रक्रिया है, लेकिन दीपक की पोस्टिंग मंत्री जी के अपने निर्वाचन क्षेत्र सुमेरपुर की पंचायत समिति में है।

मंत्री जोराराम ने अधिकारियों से कहकर अपने बेटे की नियुक्ति सुमेरपुर स्थित विधायक ऑफिस में ही करा रखी है। वजह यह है कि दीपक स्थानीय स्तर पर अपने पिता के स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक कामकाज का जिम्मा भी वही संभालते हैं। ऐसे में पिता-पुत्र की इस जुगलबंदी के लिए सुमेरपुर में रहना बेहद जरूरी था।

मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त
मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त

​24 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा

राजस्थान में 10 जुलाई तक तबादलों का सीजन था। सचिवालय से लेकर विभागों तक सूचियां जारी होने की आपाधापी मची थी।

इसी दौरान 9 जुलाई को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में मंत्री पुत्र दीपक कुमार का नाम शामिल था। उन्हें सुमेरपुर से हटाकर पड़ोसी जिले जालोर की पंचायत समिति में नई पोस्टिंग दे दी गई।

जैसे ही इस तबादले की खबर मंत्री जोराराम कुमावत तक पहुंची, वे चौंक गए। वे पुत्र के ट्रांसफर के पक्ष में कतई नहीं थे और न ही बेटा ऐसा चाहता था।

सूत्रों के मुताबिक मंत्री जी ने बिना वक्त गंवाए तुरंत सरकार के शीर्ष स्तर पर अपनी स्थिति से अवगत कराया। चर्चा है कि इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सीधी बात की।

नतीजा यह हुआ कि अगले ही दिन यानी 10 जुलाई को विभाग ने एक संशोधित सूची जारी की। इसमें दीपक कुमार का तबादला निरस्त कर उन्हें सुमेरपुर में ही बहाल कर दिया गया।

मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त
मंत्री जोराराम के बेटे का ट्रांसफर, 24 घंटे में हुआ निरस्त

​तबादले से अंदरूनी गुटबाजी के तार

भले ही प्रशासनिक तौर पर इसे सामान्य प्रक्रिया माना जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस 24 घंटे के ड्रामे को मंत्री जोराराम के विरोधी गुट के पावर प्ले से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, पाली जिले की राजनीति के तार बेहद दिलचस्प हैं। ​भाजपा की अंदरूनी सियासत में जोराराम कुमावत को सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का बेहद विश्वासपात्र माना जाता है।

वहीं, सुमेरपुर से ही राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सियासी नाता रहा है। राजनीतिक पंडित जानते हैं कि माथुर और राठौड़ के बीच पुरानी सियासी अदावत रही है।

राठौड़ अप्रैल 2024 से राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वे 2003-2008 और 2013-2018 में सुमेरपुर से विधायक रहे।

मदन राठौड़ सुमेरपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार माने जाते थे, लेकिन माना जाता है कि ओमप्रकाश माथुर के प्रभाव के चलते 2018 में जोराराम कुमावत को टिकट मिला। वे जीते। उन्होंने 2023 में भी सुमेरपुर से चुनाव जीता।

​मदन राठौड़ के इशारे की चर्चा, अपनों का इनकार

अब पाली के राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कहीं मंत्री के बेटे को सुमेरपुर से हटाने की बिसात प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इशारे पर तो नहीं बिछाई गई थी।

हालांकि, मदन राठौड़ के करीबियों ने इन तमाम चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि इस तबादले से प्रदेश अध्यक्ष का नाम जोड़ना पूरी तरह गलत है।

​दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर खुद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

फिलहाल, ट्रांसफर भले ही रद्द हो चुका हो, लेकिन इस वाकये ने यह साफ कर दिया है कि राजस्थान भाजपा की स्थानीय राजनीति में अंडरकरंट अभी भी बरकरार है।

ये भी पढ़ें:-

विधायक का कर दिया ट्रांसफर, पटवारियों की तबादला सूची में आया नाम, जानिए पूरी वजह

मां-पिता बीमार हैं, पत्नी-बच्चों को संभालना है, 90% तबादला अर्जियों का यही कारण

ट्रांसफर छूट समाप्त, हर विभाग में विवाद, जानें किसमें कितने तबादले हुए

आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले

Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • ट्रांसफर लिस्ट
  • जोराराम कुमावत
  • ओमप्रकाश माथुर
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
  • सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा