पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र, कांग्रेस पर जमकर बरसे, 1.21 लाख करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

Nitin Kumar Bhal | Sept 19, 2025, 14:30 IST
Share
modi-tour-rajasthan-projects-banswara
Photograph: (TheSootr)

25 सितंबर 2025 को राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर 2025 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नापला पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने1.21 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों की स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन, और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। बता दें कि इसमें ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, तकनीक, रोजगार और अन्य योजनाएं शामिल हैं। इनमें सबसे प्रमुख बांसवाड़ा जिले की माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना है, जिसकी लागत करीब 42,000 करोड़ रुपए है। पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया। रावतभाटा के बाद यह राजस्थान का दूसरा परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 जिलों की 15 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनकी अनुमानित लागत 5,884 करोड़ है।

यह खबर भी देखें...

राजस्थान में कसेगी साइबर अपराध पर लगाम, जानें कैसे बनाया पुलिस अधिकारियों को सक्षम

प्रधानमंत्री मोदी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण

  • 1400 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं एवं 925 मेगावाट का नोख सोलर पार्क, फलौदी (10710 करोड़ रुपए)
  • पीएम कुसुम-सी के तहत 895 मेगावाट के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र (3,132 करोड़ रुपए)
  • ईसरदा बांध, धौलपुर लिट, बत्तीसानाला एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं के कार्य (2,365 करोड़)
  • बाडमेर, अजमेर, ब्यावर, डूंगरपुर, भर्तृहरि नगर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, उदयपुर जिलों में 7 सड़कों के कार्य (1.758 करोड़ रुपए)
  • बाड़मेर जिले में 220 केवी जीएसएस व लाईन निर्माण (142 करोड़ रुपए)
  • डीडवाना-कुचामन में सीवरेज एवं झुंझुनूं में सीवरेज व जल प्रदाय परियोजना का कार्य (226 करोड़)
  • आइ.टी. डवलपमेन्ट एण्ड ई-गवर्नेन्स सेन्टर (140 करोड़ रुपए) भरतपुर में आरबीएम चिकित्सालय में 250 बैडेड अस्पताल (128 करोड़)

प्रधानमंत्री मोदी ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास

  1. 2800 मेगावाट की माही बांसवाडा परमाणु विद्युत परियोजना (42 हजार करोड़ रुपए)
  2. बीकानेर जिले में 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना (8,500 करोड़)
  3. जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर व बीकानेर में 15.5 गीगावाट क्षमता की विद्युत प्रसारण लाइन (13,183 करोड़)
  4. बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, दौसा, चूरू, अजमेर, भीलवाडा, सीकर जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं (5.884 करोड़ रुपए)
  5. भरतपुर में 2 लाईओवर, बनास नदी पर पुल निर्माण तथा 119 अटल प्रगति पथों का निर्माण (878 करोड़)
  6. बीकानेर एवं जैसलमेर जिलों में 220 केवी के 3 जीएसएस व सबन्धित लाइनों के कार्य (348 करोड़ रुपए)

22 माह में 16वीं बार राजस्थान आए मोदी

राजस्थान में भाजपा सरकार के 22 माह के कार्यकाल में यह 16वां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान दौरा है। 15 दिसंबर 2023 को भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद से मोदी प्रदेश में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने शपथ समारोह में भाग लिया था। 8 बार वे चुनावी सभाओं और 7 बार प्रशासनिक व विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए। अगस्त 2024 में जोधपुर में हाईकोर्ट की प्लेटिनम जुबली में उन्होंने ई समन वारंट के लिए ई सेवा त्वरित ऐप लॉन्च किया। दिसंबर में राइजिंग राजस्थान और ईआरसीपी के पहले फेज का शिलान्यास किया। मई 2025 में बीकानेर दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला था।

यह खबर भी देखें...

राजस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस की 2511 सीटें खाली, जानें कैसे करें कॉलेज का चुनाव

15 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

PM नरेन्द्र मोदी ने 5778 पशु परिचरों, 4197 कनिष्ठ सहायकों, 1800 कनिष्ठ अनुदेशकों, 1464 कनिष्ठ अभियंताओं, तृतीय श्रेणी लेवल-2 के 1200 अध्यापकों, अन्य पदों और अनुकंपात्मक नियुक्ति सहित 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।



यह खबर भी देखें...

इस बार 102 निकायों में बनेंगे आरक्षित वर्ग के अध्यक्ष, जानें वार्ड पुनर्गठन और परिसीमन का पूरा मामला

1.21 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 25 सितंबर 2025 को घोषित की जाने वाली इन परियोजनाओं का महत्व राज्य के विकास और समृद्धि के लिए अत्यधिक है। इन परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं, जिनमें सौर ऊर्जा (Solar Energy), पवन ऊर्जा (Wind Energy), और परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) शामिल हैं, राजस्थान और अन्य राज्यों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी करेंगी।

इस समय में, जब जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट की चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, ऐसी स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं से राज्य और देश को महत्वपूर्ण लाभ होगा। राजस्थान में इन परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार सृजन भी होगा और इससे प्रदेश का विकास तेज़ी से होगा।

यह खबर भी देखें...

राजस्थान मौसम अलर्ट : आज आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब विदा लेगा मानसून

माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र क्या है?

  • बांसवाड़ा में माही नदी के किनारे राजस्थान का सबसे बड़ा परमाणु बिजलीघर बन रहा है।
  • यह प्रोजेक्ट बांसवाड़ा जिले के साथ-साथ पूरे राज्य और देश की ऊर्जा भविष्य को नया दिशा देगा।
  • यह देश का 27वां परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा और इसे सबसे सुरक्षित माना जा रहा है।
  • भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम की एडवांस तकनीक और सुरक्षित डिजाइन के साथ यह संयंत्र तैयार किया जा रहा है।
  • इस परियोजना से राजस्थान की 20% बिजली की जरूरत पूरी होगी।
मुख्य विशेषताएं:

  • कुल क्षमता: 2800 मेगावाट (4 रिएक्टर, प्रत्येक की क्षमता 700 मेगावाट)
  • अनुमानित लागत: लगभग 42,000 करोड़ रुपए।
  • क्षेत्रफल: 623 हैक्टेयर भूमि पर यह निर्माण होगा।
  • पानी का उपयोग: 4 से 5 टीएमसी पानी आरक्षित किया गया है।
  • रोजगार सृजन: लगभग 5,000 से 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
परियोजना की समय सीमा:

  • पहली यूनिट: 2031 के अंत तक तैयार होगी।
  • दूसरी यूनिट: 6 महीने के अंतराल में तैयार होगी।
  • तीसरी यूनिट: 11 महीने बाद अस्तित्व में आएगी।
  • चौथी यूनिट: 2033 तक पूरी हो जाएगी।
  • कुल समय: परियोजना को पूरा होने में लगभग 8 साल लगेंगे।
सुरक्षा और मजबूती:

  • रिएक्टर बिल्डिंग में दोहरी दीवार बनेगी, जिसमें 1 मीटर का गैप होगा ताकि दबाव को नियंत्रित किया जा सके।
  • किसी भी आपात स्थिति में 3 मिनट के भीतर इमरजेंसी पावर सप्लाई ऑटोमैटिक शुरू हो जाएगी।
  • निर्माण में 24 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 10 हजार मैट्रिक टन स्टील का उपयोग होगा।
प्रोजेक्ट के तहत हो रहे अन्य कार्य:

  • आवासीय कॉलोनी और चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है।
  • बांसवाड़ा-रतलाम नेशनल हाइवे को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल सकती है।
  • रतलाम-बांसवाड़ा डूंगरपुर रेल परियोजना को भी न्यूक्लियर पावर के साथ गति मिलेगी।
  • ग्राउंड बैंक का काम पिछले वर्ष से चल रहा है।


प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई वन्दे भारत को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा मेंबीकानेर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), जोधपुर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस, और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (Udaipur City-Chandigarh Express) को हरी झंडी दिखाई।। इन तेज़ रफ्तार ट्रेन सेवाओं के माध्यम से राजस्थान में यात्री परिवहन की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुसुम योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री मोदी कुसुम योजना (KUSUM Scheme) के लाभार्थियों से संवाद किया। कुसुम योजना का उद्देश्य किसानों को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करना है, जिससे उनके कृषि कार्य में सहूलियत हो और वे अपनी ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा कर सकें। यह योजना ग्रामीण इलाकों में ऊर्जा की समस्या को हल करने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है, और इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

FAQ

  1. 1. प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे में कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे में माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास, स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं और वन्दे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवाएं होंगी।
  2. 2. माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का क्या महत्व है?
    माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र राजस्थान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा।
  3. 3. वन्दे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कब होगा?
    प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को बीकानेर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस, और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे।
  4. 4. कुसुम योजना का उद्देश्य क्या है?
    कुसुम योजना का उद्देश्य किसानों को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करना है, जिससे उनकी कृषि कार्यों को सहूलियत हो और वे सौर ऊर्जा से अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सकें।


Tags:
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • PM नरेन्द्र मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान दौरा
  • माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा