अच्छी खबर: कल तक आ जाएगा राजस्थान में मानसून

The Sootr | Jun 17, 2025, 17:43 IST
Share
monsoon-arrival-in-rajasthan
monsoon-arrival-in-rajasthan

राजस्थान में अगले 24 घंटों में मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मौसम गतिविधियां अनुकूल हैं। इस बार मानसून एक सप्ताह पहले आ सकता है।

JAIPUR. राजस्थान के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अगले 24 घंटे मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम गतिविधियां राजस्थान के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की आमद प्रदेश के दक्षिण हिस्से से हो सकती है। आम तौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून को आता है। इसके हिसाब से प्रदेश में एक सप्ताह पहले मानसून आ सकता है।

24 घंटे में पहुंचेगा राजस्थान

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून गतिविधियां गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और बनासकांठा तक पहुंच गई हैं। सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। संकेत है कि यह मानसून अगले 24 घंटे के भीतर राजस्थान की तरफ बढ़ सकता है।

मानसून से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें...

मानसून ने 19 राज्यों में दस्तक दी, सोमवार को बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत

MP Monsoon Update: इंदौर समेत 15 जिलों में पहुंचा मानसून, हफ्तेभर में पूरे MP में छाएगा

मानसून की एंट्री के साथ ही एमपी में आकाशीय बिजली का कहर, महिला समेत 5 की मौत

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी

40 डिग्री से नीचे आया तापमान

इस बीच, राजस्थान में सोमवार से प्री-मानसून बारिश होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई शहरों में बारिश दर्ज की गई। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे आ गया। हालांकि, मौसम विभाग ने इसके एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब मानसून राजस्थान के लिए अनुकूल बना हुआ है।

मौसम विभाग ने यह जताया है अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार व मध्य स्तरों पर हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में विकसित है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण 22 जून तक उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा वज्रपात की आशंका है। हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का भी पूर्वानुमान है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मॉनसून | राजस्थान मौसम अपडेट

Tags:
  • राजस्थान
  • Jaipur
  • राजस्थान मौसम अपडेट
  • मानसून
  • मॉनसून
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज