उम्मेद अस्पताल को मिली शाबाशी, डॉक्टरों की कमी दूर करने पर बनी रणनीति
Jageshwar prasad | Updated:
उम्मेद अस्पताल को मिली शाबाशी, डॉक्टरों की कमी दूर करने पर बनी रणनीति
राजस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें गर्भवती महिलाओं और नवजातों की बेहतर देखभाल को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
समझें क्या है पूरा मामला
- मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर बड़े फैसले, उम्मेद अस्पताल की सेवाओं की सराहना
- 4 ANC जांच अनिवार्य, हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर खास नजर
- 2026-27 में सभी OT होंगे मॉड्यूलर, डॉक्टरों की कमी पर चर्चा
- 'प्रसव सखी' की जिम्मेदारी तय होगी, 21 सितंबर को अगली समीक्षा
राजस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल के काम की तारीफ की गई। अस्पताल की टीम को बेहतर सेवाओं के लिए बधाई दी गई।
अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीएस जोधा, एनेस्थीसिया और गायनी विभाग की पूरी टीम के काम को बैठक में सराहा गया। बैठक में गर्भवती महिलाओं और नवजातों की बेहतर देखभाल को लेकर कई फैसले लिए गए।
4 ANC जांच जरूरी
2026-27 में सभी OT होंगे मॉड्यूलर
इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में ऑटोक्लेव मशीनों की उपलब्धता की समीक्षा होगी। खास तौर पर सेकेंडरी और टर्शियरी स्तर के अस्पतालों में इसकी जांच की जाएगी।
डॉक्टरों की कमी पर भी हुई चर्चा
एनेस्थीसियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और बाल रोग विभागों के खाली पदों को भरने के लिए संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट को भी पूरी क्षमता से शुरू करने का फैसला लिया गया।
नवजातों की देखभाल पर फोकस
एम्बुलेंस और प्रसव सेवाओं की भी समीक्षा
'प्रसव सखी' की जिम्मेदारी तय होगी
वहीं, सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए 'सेतु ऐप' का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। अब इन फैसलों की प्रगति की समीक्षा 21 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे होने वाली अगली राज्य स्तरीय बैठक में की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
जोधपुर: सीएस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मातृत्व सुरक्षा और नवाचार पर जोर
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर
क्या मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिलेगा सेवा विस्तार या नए चेहरे पर लगेगा दांव?
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP में शराब बिक्री के नियम बदले: अब बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी शराब, 25 नवंबर से पूरे प्रदेश में नई व्यवस्था
By Amresh Kushwaha
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
By Ratan Kumar Mishra
हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख
By Jageshwar Prasad
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
By Jyoti Mahender Bhardwaj
तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता
By Harrison Masih
राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा
By Raghvendra Singh Rathore