मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा, नर बाघ MT-5 के साथ जोड़ी बनने की उम्मीद

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
baghin
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश से लाई गई बाघिन को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इसे बांधवगढ़ से लाने के बाद एनक्लोजर में रखा गया था।

News In Short

  • राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में मध्य प्रदेश से लाई गई एक और बाघिन।
  • पहले बाघिन को झामरा हवेली क्षेत्र में बने एनक्लोजर में रखा गया था।
  • 7 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे सॉफ्ट एनक्लोजर का गेट खोल दिया।
  • बाघ MT-5 के साथ जोड़ी और बाघों की संख्या बढ़ने की संभावना।
  • मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अब कुल 6 बाघ-बाघिन।

News In Detail

राजस्थान के कोटा स्थित मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने मध्य प्रदेश से लाई गई एक बाघिन को खुले जंगल में छोड़ दिया है। यह बाघिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई थी। करीब 30 घंटे तक सॉफ्ट एनक्लोजर में रहने के बाद बाघिन देर रात जंगल में निकल गई। वन अधिकारियों को उम्मीद है कि वह यहां मौजूद नर बाघ MT-5 के साथ जोड़ी बना सकती है, जिससे रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

पहले एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा गया था

वन विभाग के अनुसार बाघिन MT-10 को 28 फरवरी की सुबह लगभग 8:30 बजे झामरा हवेली क्षेत्र में बने एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रखा गया था। इस दौरान विभाग की टीम लगातार 24 घंटे निगरानी कर रही थी। उसी दिन शाम करीब 6 बजे बाघिन को एनक्लोजर के भीतर पानी पीते हुए भी देखा गया। पहली ही रात उसने एनक्लोजर के अंदर अपना पहला शिकार भी किया, जिससे संकेत मिला कि नया वातावरण उसके लिए अनुकूल है।

गेट खोलने के 30 घंटे बाद जंगल में रवाना

वन विभाग ने बाघिन को खुले जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया के तहत 7 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे सॉफ्ट एनक्लोजर का गेट खोल दिया था। हालांकि बाघिन तुरंत बाहर नहीं निकली और करीब 30 घंटे तक एनक्लोजर में ही रही। इसके बाद देर रात करीब 11:50 बजे वह एनक्लोजर से निकलकर मुकंदरा के खुले जंगल में चली गई।

क्या होता है सॉफ्ट एनक्लोजर

सॉफ्ट एनक्लोजर वन्यजीव प्रबंधन में इस्तेमाल होने वाला एक सुरक्षित घेरा या बाड़ा होता है, जहां किसी जंगली जानवर—जैसे बाघ, चीता या तेंदुआ-को कुछ समय के लिए रखा जाता है, ताकि वह नए जंगल या नए वातावरण के अनुकूल हो सके। इसे आमतौर पर तब बनाया जाता है जब किसी जानवर को एक जंगल से दूसरे जंगल में लाकर छोड़ा जाता है।

अब मुकंदरा में कुल 6 बाघ-बाघिन मौजूद

इस रिलीज के बाद अब मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के खुले जंगल में कुल 6 बाघ-बाघिन मौजूद हैं। इनमें 2 नर बाघ, 3 बाघिन और 1 नर शावक शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य बाघिन अभी पुनर्वन्यकरण (रिवाइल्डिंग) प्रक्रिया के तहत लगभग 21 हेक्टेयर के एनक्लोजर में रखी गई है।

ये भी पढ़े:-

30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी

T20 मैच में भारत की जीत का जश्न मनाने पर खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में युवती गंभीर घायल

दुबई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी व्यवसायी बना फरिश्ता, आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर ऐसे की सराहना

टी 20 वर्ल्ड कप: जीत के जश्न में जयपुर की मॉडल अदिति भी, पहली बार ईशान के साथ आईं नजर



Tags:
  • राजस्थान
  • वन विभाग
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • बाघिन
  • मुकंदरा टाइगर रिजर्व
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर