थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत
Mukesh Sharma | Updated:
SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से फिर जमानत मिली।
SDM थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से दोबारा सशर्त जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें हर महीने थाने में हाजिरी देने और जमानत के दौरान किसी अन्य अपराध में शामिल नहीं होने सहित कई शर्तों का पालन करने को कहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से फिर जमानत मिली।
- हर महीने के पहले सप्ताह थाने में हाजिरी दर्ज करानी होगी।
- जमानत के दौरान किसी दूसरे अपराध में शामिल नहीं होने की शर्त।
- शर्तों के उल्लंघन पर विशेष कोर्ट ने पहले जमानत रद्द की थी।
- मामला 2024 के देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान समरावता की घटना से जुड़ा है।
वहीं जमानत के दौरान किसी अन्य अपराध में शामिल नहीं होगा, इसके साथ ही जमानत पर रिहा होने के बाद समाज में अपनी छवि का महिमामंडन नहीं करेगा।
बता दे कि इसी मामले में हाईकोर्ट से नरेश मीणा को पहले जमानत मिल गई थी। लेकिन टोंक जिले के एससी-एसटी कोर्ट ने जमानत की शर्तों का उल्लंखन करने पर नरेश मीणा की जमानत को खारिज कर दिया था। जिसके बाद नरेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
दरअसल, झालावाड़ स्कूल हादसे में 7 बच्चों की मौत के बाद नरेश मीणा धरने पर बैठे थे। इस पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। नगरफोर्ट थाना पुलिस ने इसी को आधार बनाकर नरेश मीणा की जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई थी।
कोर्ट ने कहा-तीन में से दो मामलों में आरोपी नहीं
नरेश मीणा की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता रजनीश गुप्ता और फतेह राम मीणा ने बताया कि नरेश मीणा के खिलाफ दर्ज किए गए अधिकतर मामले राजनीति से प्रेरित हैं। झालावाड़ मामले में भी हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए प्रथमदृष्ट्या मामले को राजनीति से प्रेरित माना था।
उप चुनाव में मारी थी एसडीएम को थप्पड़
यह खबरें भी पढ़ें...
कोचिंग इंस्टिट्यूट हटाने की पैरवी करने वाले एडवोकेट आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha